Redmi Note 17 5G Vs Infinix Hot 70 Pro 5G Vs Lava Virat Curve 5G: डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर, प्राइस और अन्य की तुलना

कई बार जब हम एक स्मार्टफोन खरीदने के लिए निकलते हैं तो अपने बजट को देखकर जो फोन पसंद आता है, उसे न खरीदकर किसी अन्य फोन के साथ जाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि जो हमने अपने फोन में चाहिए होता है, वो हमने मिलता ही नहीं है, किसी अन्य डिवाइस के साथ जो कुछ दूसरे ही स्पेक्स और फीचर्स के साथ आते हैं, उसके साथ ही संतुष्ट होना पड़ता है। हालांकि, अब ऐसा नहीं होने वाला है। अगर आपका बजट 30000 रुपये के आसपास या उसके अंदर है, तो आपको आज तीन ऐसे फोन्स के बारे में पता चलने वाला है, जो इस प्राइस सेगमेंट में सबसे बेस्ट हैं। लिस्ट में हमने Redmi Note 17 5G को जगह दी है, जो अपनी 8000mAh बैटरी के दम पर बाजार पर राज करता है। इसके अलावा इस लिस्ट में Infinix Hot 70 Pro 5G भी है, जिसमें 144Hz डिस्प्ले और अलग तरह का रियर नोटिफिकेशन सिस्टम मिलता है। इसके साथ साथ Lava का Virat Curve 5G भी इस लिस्ट में हमने शामिल किया है, जो कर्व्ड AMOLED स्क्रीन और प्रीमियम डिजाइन के लिए जाना जाता है। आइए इन तीनों ही स्मार्टफोन्स के डिजाइन-डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और इंडिया प्राइस को देखते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले

Redmi Note 17 5G को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में एक 6.99-इंच की Full HD+ TrueColour AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इसके अलावा इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और IP65 रेटिंग भी मिलती है।

दूसरी ओर, Infinix Hot 70 Pro 5G है, जो एक 6.76-इंच Full HD+ पंच-होल डिस्प्ले से लैस है, इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। फोन के बैक पर Active Matrix Cube दिया गया है, जो कॉल, मैसेज, चार्जिंग और दूसरे नोटिफिकेशन के लिए अलग-अलग विजुअल इफेक्ट दिखाता है।

अब Lava Virat Curve 5G को देखा जाए तो इसमें एक 6.67-इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में बैक पर एक छोटी डिस्प्ले मौजूद है, जिसमें आपको नोटिफिकेशन, टाइम और बैटरी डिटेल्स मिल जाती हैं।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Redmi Note 17 5G में Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिल जाता है, यह 4nm प्रोसेसर पर निर्मित है। फोन में 6GB और 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। Infinix Hot 70 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं। फोन Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है।

इसके अलावा दूसरी ओर, Lava Virat Curve 5G में भी Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ इस फोन में 6GB LPDDR5 RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 पर चलता है। Lava ने दो OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा भी किया है।

रियर और फ्रन्ट कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में एक 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें Night Mode, Portrait और AI एडिटिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Infinix Hot 70 Pro 5G में भी कंपनी की ओर से एक 50MP कैमरा को जगह दी गई है, लेकिन यह एक Sony IMX882 सेन्सर है। इसमें 2X लॉसलेस जूम, AI Live Photo, AI Eraser और Vlog Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 8MP कैमरा मौजूद है। इसके साथ ही Lava Virat Curve 5G में 50MP Sony IMX752 कैमरा मौजूद है, जो EIS और 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इस फोन में एक 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी देखें तो Redmi Note 17 5G में 8000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है। यह 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। Infinix Hot 70 Pro 5G फोन में कंपनी ने 6000mAh बैटरी को जगह दी है, यह बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। अंत में, Lava Virat Curve 5G को देखा जाए तो इस फोन में एक 6000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग क्षमता मिलती है।

भारत में कीमत की तुलना

भारत में Redmi Note 17 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्च प्राइस 27,999 रुपये के आसपास थी, वहीं, इसके 8GB+128GB मॉडल को कंपनी ने 30,999 रुपये में लॉन्च किया था। Infinix Hot 70 Pro 5G की शुरुआती लॉन्च प्राइस 22,999 रुपये के आसपास है।

इसके अलावा, Lava Virat Curve 5G का 6GB+128GB वेरिएंट 23,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A56 5G Vs Vivo T5 5G Vs Motorola Edge 70 Fusion: डिजाइन-डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :