Motorola अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 ग्लोबल मार्केट में 5 नवंबर को लॉन्च करने वाली है। फोन को Qualcomm Snapdragon Summit और दिल्ली में आयोजित India Mobile Congress 2026 में दिखाया जा चुका है। अब कंपनी के आधिकारिक X अकाउंट पर जारी हैंड्स-ऑन वीडियो में इसके डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और सॉफ्टवेयर से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि, बैटरी और चार्जिंग स्पीड का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
Organic shades meet refined finishes to create a bold new design philosophy. Which motorola signature 27 color is your style? 1. PANTONE Capulet Olive 🫒 2. PANTONE Coal Smoke 🖤 See for yourself on November 5. #MotorolaSignature #SignatureStatement https://t.co/dArUVDqFj2
— motorola (@Moto) November 2, 2026
इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का Tandem OLED LTPO डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आएगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स बताई गई है। Tandem OLED टेक्नोलॉजी में कई लाइट-एमिटिंग लेयर्स का इस्तेमाल होता है, जिससे ब्राइटनेस और पावर एफिशिएंसी बेहतर होती है। इसी तरह की टेक्नोलॉजी Apple के लेटेस्ट iPad Pro और MacBook Pro में भी मिलती है।
Motorola Signature 27 को Capulet Olive और Pantone Coal Smoke कलर में पेश किया जाएगा। दोनों वेरिएंट में अलग-अलग टेक्सचर मिलेगा। फोन की बॉडी में एल्युमिनियम और सिरेमिक का इस्तेमाल किया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Extreme चिपसेट मिलेगा, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी जाएगी।
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसके कूलिंग सिस्टम को भी 40 फीसदी बड़ा किया है। इससे फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर हीटिंग कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 17 पर आधारित Motorola के कस्टम सॉफ्टवेयर पर चलेगा। कंपनी इसमें 7 साल तक सिस्टम अपडेट देने का वादा कर रही है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola Signature 27 में Sony LYTIA 910 सेंसर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जाएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा, जबकि पेरिस्कोप कैमरे से 100x तक जूम किया जा सकेगा। इसके अलावा, फोन में मोशन-सेंसिंग हार्डवेयर भी दिया गया है, जिससे तेजी से मूव करने वाले सब्जेक्ट्स की तस्वीरें और वीडियो बेहतर तरीके से कैप्चर किए जा सकेंगे।
Motorola ने फिलहाल Signature 27 की बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड की जानकारी साझा नहीं की है। इन फीचर्स के अलावा फोन की कीमत का खुलासा भी बाकी है। अब 5 नवंबर को होने वाले ग्लोबल लॉन्च में इन जानकारियों से पर्दा उठने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Karbonn Rebel vs Moto G06 Power: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना