200MP कैमरा और 185Hz डिस्प्ले के साथ एंट्री लेगा OnePlus Turbo 7? लॉन्च से पहले ही सामने आए धाकड़ फीचर

HIGHLIGHTS

OnePlus Turbo 7 में 200MP प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है।

OnePlus Turbo 7 इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कुछ बड़ा करने की तैयारी में जुटा हुआ है। कंपनी के अपकमिंग OnePlus Turbo 7 को लेकर एक नया लीक सामने आया है, इस लीक के आते ही मानो टेक जगत में हलचल मच गई है। असल में, ऐसा माना जा रहा है कि OnePlus के इस फोन को कंपनी 200MP कैमरा, 185Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Qualcomm के आगामी Snapdragon प्रोसेसर से लैस करके लॉन्च कर सकती है। इतना ही नहीं, फोन के डिजाइन को लेकर बनही जानकारी मिल रही है कि इसमें कई बदलाव और अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। आइए जानते हैं कि फोन की लॉन्च टाइमलाइन क्या है और इसमें क्या मिल सकता है।

OnePlus Turbo 7 में मिल सकता है अपकमिंग Snapdragon प्रोसेसर

लीक की मानें तो OnePlus Turbo 7 में Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है, यह कंपनी का आगामी प्रोसेसर होने वाला है। अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इस प्रोसेसर को पेश नहीं किया गया है और इसका नाम भी अभी तक के लिए सामने नहीं आया है। कुछ रिपोर्ट इस प्रोसेसर के लिए ऐसा कह रही हैं कि यह Snapdragon 8 Gen 5 Pro के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इसकि जानकारी सामने नहीं आई है।

185Hz डिस्प्ले और ग्लास डिजाइन से लैस होगा फोन ?

डिस्प्ले को देखा जाए तो ऐसा कहा जा रहा है कि OnePlus Turbo 7 एक बड़े बदलाव के साथ लॉन्च हो सकता है। कुछ रिपोर्ट और लीक ऐसा कहते हैं कि स्मार्टफोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट ऐसा भी कह रही हैं कि फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है। डिजाइन की बात करें तो कंपनी इस बार फोन में ग्लास बॉडी देखी जा सकती है। हालांकि, डिस्प्ले के साइज और रेजोल्यूशन को लेकर अभी तक के लिए कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

OnePlus Turbo 7 में मिलेगा 200MP कैमरा?

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Turbo 7 स्मार्टफोन में एक 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, यह भी अभी के लिए कयास मात्र है, पिछले Turbo मॉडल को कंपनी ने 50MP कैमरे से लैस करके लॉन्च किया था, अगर नए फोन में यही कैमरा होता है तो डिस्प्ले के साथ साथ इस फोन के कैमरा में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है।

OnePlus Turbo Pro में मिलेगी 9000mAh की बैटरी

इससे पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने अक्टूबर में OnePlus Turbo Pro के कुछ संभावित फीचर्स की डिटेल्स को इंटरनेट पर सभी के साथ शेयर किया था। उस लीक में 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले, 185Hz रिफ्रेश रेट, 200MP कैमरा और कम से कम 9000mAh बैटरी मिलने की बात कही गई थी। इसके अलावा फोन में एक नए Snapdragon प्रोसेसर होने की भी जानकारी मिल रही है। इसका मतलब है कि हर एक लीक के साथ फोन को लेकर आ रही समान जानकारी ही सामने आ रही है।

OnePlus Turbo 7 की लॉन्च टाइमलाइन क्या है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus Turbo 7 को 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट, कीमत और भारत में उपलब्धता को लेकर अभी तक के लिए कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 5G Vs Infinix Hot 70 Pro 5G Vs Lava Virat Curve 5G: डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर, प्राइस और अन्य की तुलना

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :