1 रुपये वाला गजब का ऑफर देने के बाद BSNL ने ग्राहकों को दिया झटका, देखें किन यूजर्स के साथ हुआ खेला
BSNL ने ग्राहकों को अभी हाल ही में 1 रुपये वाला दमदार ऑफर दिया था.
बीएसएनएल के इस ऑफर के बाद ग्राहक मानो ख़ुशी से झूम उठे थे.
इस ऑफर के बाद बीएसएनएल ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है.
BSNL की और से इस समय 30 दिन की वैलिडिटी केवल और केवल 1 रुपये में दी जा रही है. हालाँकि, इसी के साथ कंपनी ने अपने कई रिचार्ज प्लान्स की वैलिडिटी को घटा दिया है. अभी हाल ही में 197 रुपये के प्लान की की वैलिडिटी को कम कर दिया था. इसके साथ साथ कंपनी ने 99 रुपये में आने वाले प्लान की वैलिडिटी को भी बदला था. इसके अलावा अब कंपनी ने अपने 147 रुपये के प्लान की वैलिडिटी को भी घटा दिया है. इसका मतलब है कि एक ओर जहां कंपनी ने अपने ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी वाला ऑफर केवल 1 रुपये में दिया है, वहीँ दूसरी ओर कंपनी ने कई रिचार्ज प्लान्स की वैलिडिटी को घटाकर यूजर्स को बड़ा झटका भी दिया है. आइये जानते है कि आखिर इन ग्राहकों को सबसे ज्यादा नुकसान या झटका लगा है.
BSNl का 147 रुपये वाला प्लान (नए और पुराने बेनिफिट)
आइये जानते है कि BSNL के 147 रुपये के प्लान में आपको क्या दिया जा रहा था और अब क्या दिया जा रहा है. भारत संचार निगम लिमिटेड की और से 147 रुपये के रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को अभी तक 30 दिन की वैलिडिटी ऑफर जा रही थी. इसके अलावा बीएसएनएल के इस प्लान में Unlimited Calling और इसके साथ साथ Free National Roaming भी दी जा रही है. इतने पर ही बेनिफिट ख़त्म नहीं होते हैं. प्लान में आपको 10GB डेटा का लाभ भी दिया जा रहा था. इस प्लान के बेनिफिट में अगर SMS को देखा जाये तो यह इस प्लान का हिस्सा नहीं थे.
अब क्या मिल रहा है BSNL के 147 रुपये के प्लान में…
BSNl के 147 रुपये के प्लान को देखते हैं तो आप वर्तमान बेनिफिट आदि देख चुके हैं. हालाँकि, आइये अब इस समय वाले बेनिफिट आदि पर नजर डालते हैं. आपको जानकारी के लिए बता देते है कि BSNL ने 147 रुपये के रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी को 30 दिन से घटाकर मात्र 25 दिन कर दिया है. इसका मतलब है कि अब आपको इस प्लान में उसी प्राइस में 5 दिन की कम वैलिडिटी मिलने वाली है. हालाँकि, अन्य जो भी ऑफर आपको इस प्लान में दिए जा रहे थे, वह मिलते रहने वाले हैं.
BSNL के 99 रुपये और 197 रुपये वाले प्लान्स की डिटेल्स
BSNL की और से 99 रुपये के प्लान की वैलिडिटी को भी 18 दिन से घटाकर मात्र 15 दिन कर दिया है. इस्केलावा अगर 197 रुपये वाले प्लान को देखते हैं तो यह प्लान भी अब 70 दिन की वैलिडिटी के स्थान पर 54 दिन की वैलिडिटी के साथ मिल रहा है. इसका मतलब है कि इस प्लान में आपको 16 दिन की कम वैलिडिटी मिलती है.