Airtel ने अपग्रेड किये 79 रुपये के प्लान में आने वाले बेनेफिट्स, अब 28 दिनों के लिए मिल रहा है ये सबकुछ
Airtel ने अपने 79 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बड़े बदलाव किये हैं
हालाँकि इसके अलावा कंपनी ने अपने 49 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान को भी बंद कर दिया गया है
एयरटेल के 79 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है
Airtel ने अपने 79 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान को रिवाइज किया है। यह अब डबल डेटा के साथ ग्राहकों को चार गुना अधिक आउटगोइंग मिनट्स इस प्लान में एयरटेल की ओर से दिए जा रहे हैं। यह बदलाव बेहतर कनेक्टिविटी समाधान पेश करने पर कंपनी के फोकस के अनुरूप है। इसे भी पढ़ें: Airtel और Vi के ये प्रीपेड प्लान आते हैं मात्र इतने रुपये में लेकिन प्रदान करते हैं बिना लिमिट वाला डेटा और कॉलिंग, देखें फुल प्लान
Airtel के 79 रुपये के प्लान में क्या मिलता है
टेलीकॉम ऑपरेटर Airtel ने कहा, “इस एंट्री-लेवल रिचार्ज पर एयरटेल के ग्राहक अब अपने अकाउंट बैलेंस की चिंता किए बिना लंबे समय तक एक दूसरे से जुड़े रह सकते हैं।” तो, कंपनी के प्रीपेड पैक अब 79 रुपये के स्मार्ट रिचार्ज प्लान से शुरू होते हैं। यह 200MB डेटा और 64 रुपये का टॉकटाइम आपको प्रदान करता है। इसके अलावा एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: ये हैं सबसे बड़े झकास प्लान! सिर्फ एक रिचार्ज पर देते हैं 2GB और 3GB डेली डेटा
49 रुपये में आने वाले प्रीपेड प्लान को एयरटेल ने किया बंद
इसके अलावा एयरटेल ने अपने 49 रुपये के एंट्री-लेवल प्रीपेड रिचार्ज को भी बंद कर दिया है। 49 रुपये के एयरटेल स्मार्ट रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 38.52 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डेटा मिलता था। इस प्लान में एक बार प्रदान किया गया 100MB डेटा समाप्त हो जाने पर, उपयोगकर्ताओं से 0.50 रुपये प्रति एमबी शुल्क लिया जा रहा था। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, हालाँकि सब इसे बंद कर दिया गया है। आपको बता देते है कि इस प्लान को 29 जुलाई से प्रभावी रूप से बंद कर दिया जायेगा। इसे भी पढ़ें: Airtel और Vi के ये प्रीपेड प्लान आते हैं मात्र इतने रुपये में लेकिन प्रदान करते हैं बिना लिमिट वाला डेटा और कॉलिंग, देखें फुल प्लान
आपको बता देते है कि Airtel, Jio और Vi के कई प्लान्स आते हैं जिनमें आपको किसी भी प्रकार की डेली डेटा लिमिट की कोई समस्या नहीं है, अर्थात् आपको डेटा की कोई टेंशन नहीं होने वाली है। इन प्लान्स में जिनके बारे में हम आपको अभी बताने जा रहे हैं, बिना किसी डेली लिमिट के इंटरनेट को बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको Airtel के ऐसे प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं जो आपको 30 दिनों और 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलने वाले हैं। इसे भी पढ़ें: Vodafone-idea ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, मात्र 299 रुपये में डेटा है धमाका ऑफर्स
Airtel का 456 रुपये में आने वाला प्रीपेड प्लान आपको क्या देता है
अगर एयरटेल के इस यानी Airtel के इस 456 रुपये की कीमत में आने वाले प्रीपेड प्लान की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस प्लान में आपको एयरटेल की ओर से बिना किसी डेली लिमिट के 50GB डेटा मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं यह प्लान आपको अनलिमिटेड कॉल्स भी डेटा है, साथ ही 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ एयरटेल के इस प्लान में आपको 100 SMS बभी मिलते हैं। हालाँकि लिमिट के ख़त्म होने के बाद आपसे इंटरनेट के लिए एयरटेल 50 पैसे/MB के हिसाब से लेने वाला है।
हालाँकि इस प्लान में आपको 30 दिनों का प्राइम विडियो का फ्री मोबाइल एडिशन भी मिलता है, इसके अलावा Airtel Xstream Premium Access, फ्री हेलोट्यून्स का एक्सेस अपोलो 24/7 circle के लिए तीन महीने, फ्री विंक म्यूजिक, एक साल के ल्क्ये फ्री ऑनलाइन कोर्स और FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।