Jio को टक्कर देने के लिए Airtel का बड़ा दांव! 100 रुपये से भी कम में 20 OTT का सब्सक्रिप्शन, यूजर्स की हो जाएगी मौज

HIGHLIGHTS

Airtel ने Xstream Play Premium की कीमत 99 रुपये कर दी है.

प्लान में 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का 1 महीने का एक्सेस मिलता है.

Netflix और JioHotstar वाला 279 रुपये का प्लान भी उपलब्ध है.

Airtel ने सीमित समय के लिए अपना समर OTT सेल शुरू किया है. इस ऑफर के तहत Airtel Xstream Play Premium का मासिक सब्सक्रिप्शन अब 149 रुपये की जगह सिर्फ 99 रुपये में मिल रहा है. इस प्लान के साथ यूजर्स को Sony LIV, Sun NXT, aha समेत 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा. ऐसे में कम कीमत में ज्यादा मनोरंजन चाहने वाले यूजर्स के लिए यह ऑफर काफी आकर्षक माना जा रहा है.

99 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?

Airtel Xstream Play Premium के इस ऑफर प्लान की कीमत 99 रुपये रखी गई है. यह प्लान 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है. इसकी प्रभावी दैनिक कीमत करीब 3.30 रुपये पड़ती है.

सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को Sony LIV, aha, Lionsgate Play, Sun NXT, Hungama, Eros Now, ShemarooMe, EPIC ON, Playflix, ManoramaMAX, Ultra, Chaupal, ShortsTV, Raj Digital TV, Klikk, NammaFlix, DocuBay, Addatimes, Jojo और Times Play जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा.

आने वाले कंटेंट पर भी फोकस

कंपनी इस ऑफर के साथ आने वाले लोकप्रिय कंटेंट को भी प्रमोट कर रही है. इसमें Gullak Season 5 और भारत महिला इंग्लैंड दौरा जैसे बड़े इवेंट शामिल हैं. यानी यूजर्स को मनोरंजन के साथ-साथ खेलों का कंटेंट भी देखने को मिलेगा.

279 रुपये वाला ऑल OTT प्लान भी मौजूद

अगर आप Netflix और JioHotstar जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस चाहते हैं, तो Airtel का 279 रुपये वाला प्लान भी उपलब्ध है. इस प्लान में 1GB डाटा के साथ Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium और Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा Airtel Xstream Play के जरिए 20 अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी शामिल रहता है.

Airtel यूजर्स को मिलेगा ज्यादा फायदा

यह ऑफर फिलहाल Airtel Thanks ऐप और Airtel Xstream Play ऐप व वेबसाइट पर लाइव है. कम कीमत में ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलने की वजह से यह ऑफर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते.

99 रुपये में 20 OTT प्लेटफॉर्म्स

समर OTT सेल के तहत Airtel ने 99 रुपये में 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का पैक पेश किया है. ऐसे में Sony LIV, aha और दूसरे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट देखने वाले यूजर्स के लिए यह सीमित समय का ऑफर अच्छा विकल्प बन सकता है.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :