OTT पर धमाल मचाने आ गई लोकेश कनगराज की ‘DC: द ब्लडी वैलेंटाइन’, हिंदी में SonyLIV पर रिलीज, जानें डिटेल्स

By

‘DC: द ब्‍लडी वैलेंटाइन’ ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी ने पूरी तरह फैंस का दिल जीत लिया था। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि अल्‍लू अर्जुन, महेश बाबू, सूर्या और ऐश्‍वर्या रजनीकांत जैसे दिग्‍गज सेलेब्‍स भी इस मूवी की तारीफों के पुल बांधते नहीं थकते थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मूवी का बजट 25 करोड़ रुपये था, लेकिन बॉक्स ऑफिस से इस मूवी की कमाई 4 गुना ज़्यादा यानी 106.63 करोड़ हुई है। IMDb पर भी इस मूवी को 7.9 रेटिंग मिली है। सिनेमाघरों में अपना दबदबा जमाने के बाद अब डीसी ओटीटी पर अपनी धाक ज़माने हिंदी डब वर्जन में आ गई है।

इस मूवी की सबसे बड़ी खासियत तो ये है कि ये मूवी लोकेश कनगराज की हीरो डेब्यू मूवी है। आसान शब्दों में अगर कहें तो डीसी पहली ऐसी मूवी है जिसमें लोकेश कनगराज ने मुख्य भूमिका निभाई है। अगर आप साउथ सिनेमा के दीवाने हैं, तो आपको पता होगा कि ‘कुली’, ‘मास्‍टर’, ‘लियो’ और ‘कैथी’ जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍में लोकेश कनगराज के ही निर्देशन में बनी हैं। अरुण मथेश्वरन के डायरेक्‍शन में बनी ‘DC: द ब्‍लडी वैलेंटाइन’ वैसे तो पहले ही OTT पर आ चुकी है, जिसे 4 सितंबर को Sun NXT प्‍लेटफॉर्म पर सिर्फ तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया गया था।

अब हिंदी में भी उपलब्ध

16 अक्टूबर से डीसी ओटीटी पर हिंदी में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है, इसे सोनी लिव पर रिलीज़ किया गया है। इस मूव में लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी के साथ संजना कृष्णमूर्ति के अलावा कस्तूरी राजा, थलाइवासल विजय, कृष दयाल, अविनाश रघुदेवन, जवाहर शक्ति, शरथ रवि और प्रणव थियोफिन जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं।

क्या है कहानी

जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि इस मूवी के मुख्य किरदार लोकेश कनगराज हैं। इसमें उन्होंने एक अपराधी का किरदार निभाया है जो एक छोटे से गैंग का लीडर है। उस अपराधी के अपने कुछ उसूल हैं जिनपर वो चलता है और उन लोगों को न्याय दिलाता है जिन्हें कानून से इंसाफ नही मिला। मूवी में दास के अपराध की दुनिया को अपनाने की भी एक अलग ही वजह रही है। अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए उसने अपने मामाओं को भी मार डाला था। ये हत्या परिवार की संपत्ति के झगड़े के कारण हुई थी। इस बदले की कार्रवाई के बाद उसके पिता मोटर मणि ने उसे परिवार से बेदखल कर दिया।

ये मूवी 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, जिसे दर्शकों ने जी भर के प्यार दिया था। अब इस मूवी के हिंदी रिलीज़ वर्जन का दरशक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: BSNL का बड़ा धमाका! सिर्फ 1 रुपये में 24 दिन की वैलिडिटी, फ्री SIM, अनलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डेटा

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By