Created Using AI (ബിഎസ്എൻഎൽ 5ജി)
देश की जानी मानी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने 12 अगस्त को अपना फ्रीडम प्लान 2.0 ऑफर लॉन्च किया था। ये ऑफर 12 सितंबर तक मान्य था। हालांकि सितंबर में समाप्त होने वाले इस प्लान की समय-सीमा को BSNL ने सभी सर्किलों में बढ़ा दिया है। अब 1 रुपये का FRC (फर्स्ट रिचार्ज) प्लान नए एक्टिवेशन के लिए 9 नवंबर, 2026 तक मान्य रहेगा। आइये जानते हैं इस ऑफर के कुछ फायदे और इस से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में।
इस प्लान की कीमत सबसे यूनीक है, सिर्फ 1 रुपये की कीमत वाला ये प्लान कोई भी दूसरी टेलीकॉम कंपनी में आपको बिलकुल नहीं देती। दरअसल, बीएसएनएल इस प्लान के जरिए ग्राहकों को अपनी 4G सर्विस आजमाने का मौका दे रही है। ध्यान रहे ये प्लान सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है। 1 रुपये वाला ये प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी 1 रुपये जैसी कीमत में मिलेगा 24 दिनों का फायदा।
इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने की सुविधा मिलती है। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं, यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 2400 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 1GB डेटा मिलेगा, यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 24GB डेटा मिलेगा। यह हाई-स्पीड 4G डेटा रहेगा।
इस प्लान को खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी एक FREE SIM भी ऑफर कर रही है। ध्यान रहे कि यह प्लान केवल नए ग्राहकों के लिए है इसलिए बीएसएनएल के पुराने मौजूदा ग्राहक इस प्लान का लाभ नहीं ले पाएंगे। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि यह ऑफर 9 नवंबर 2026 तक चलेगा। ग्राहक नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, बीएसएनएल की वेबसाइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के जरिए इन प्लान्स की डिटेल्स ले सकते हैं। कंपनी ने बताया कि ग्राहक 1800-180-1503 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tecno Spark 50S vs Poco M8x vs Moto G37 Power: डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना