Airtel ने इस सस्ते प्लान में किया बड़ा बदलाव, एक या दो नहीं अब एक दिन में मिलेगा पूरे 20GB डेटा

Highlights

Bharti Airtel ने अपने 49 रुपए वाले डेटा पैक के बेनेफिट्स में बदलाव किया है।

यह बदलाव 1GB डेटा की प्रभावी कीमत को लगभग 2.45 रुपए पर ले आया है।

49 रुपए वाले डेटा पैक के इस बदलाव के साथ अब एयरटेल के पास दो डेटा पैक्स हैं जो अनलिमिटेड डेटा ऑफर करते हैं।

Bharti Airtel ने अपने 49 रुपए वाले डेटा पैक के बेनेफिट्स में बदलाव किया है जिसके बाद यह यूजर्स को अधिक डेटा ऑफर कर रहा है। एयरटेल अपने ग्राहकों को अधिक लाभ देने, प्रतिस्पर्धी बने रहने और ARPU बढ़ाने के लिए अपने पैक्स और प्लांस में बदलाव करता है। यह नया कदम भी उसी के अनुरूप है। इस कम्पनी का ARPU वर्तमान में 208 रुपए है जो भारतीय टेलिकॉम बाजार में सबसे अधिक है।

Airtel Rs 49 डेटा पैक के नए बेनेफिट्स

बदलाव के बाद एयरटेल का 49 रुपए वाला डेटा पैक अब 1 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड डेटा बेनेफिट्स ऑफर करता है। हालांकि, इस पर 20GB की FUP (फेयर यूज़ेज पॉलिसी) लागू होती है जिसके बाद यूजर्स 64 Kbps स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बदलाव 1GB की प्रभावी कीमत को लगभग 2.45 रुपए पर ले आया है।

Airtel Rs 49 डेटा पैक के पुराने बेनेफिट्स

पहले एयरटेल अपने 49 रुपए वाले डेटा पैक में 1 दिन की वैधता के साथ 6GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर करता था। अब कम्पनी ने अधिक डेटा उपलब्ध करवा के इस प्लान में ऑफर किए जाने वाले बेनेफिट्स को बढ़ा दिया है।

एयरटेल के अनलिमिटेड डेटा पैक्स

49 रुपए वाले डेटा पैक के इस बदलाव के साथ अब एयरटेल के पास दो डेटा पैक्स हैं जो अनलिमिटेड डेटा ऑफर करते हैं, जिनमें से 99 रुपए वाला डेटा पैक 2 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और 49 रुपए वाला डेटा पैक 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। दोनों ही पैक्स में डेली डेटा कन्ज़्यूम होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी।

निष्कर्ष

हमारा मानना है कि एयरटेल अपने Rs 49 डेटा पैक में अधिक बेनेफिट्स ऑफर करके अपना ARPU बढ़ाने का लक्ष्य बना रहा है। क्योंकि यूजर्स ऐसे किसी भी सस्ते प्लान में 49 रुपए वाला डेटा पैक चुनेंगे जो कम बेनेफिट्स ऑफर करता हो। यह पैक उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो एक 4G हैंडसेट पर 4G नेटवर्क क्षेत्र में ढेर सारे डेटा के साथ 1 दिन की वैलिडिटी वाले पैक की तलाश कर रहे हैं।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles