महंगा होने पर भी दे रहा गजब के बेनेफिट, क्या एयरटेल के ग्राहक खरीदेंगे ये प्लान

Highlights

Airtel का बेस पोस्टपेड प्लान जितना पहले हुआ करता था उससे थोड़ा ज्यादा महंगा हो गया है।

टेल्को की वेबसाइट पर पोस्टपेड पेज पर 5G ऑफर का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

टैरिफ बढ़ने से पहले इस कंपनी के बेस पोस्टपेड प्लान की कीमत 399 रुपए थी।

हर दूसरे प्राइवेट टेलिकॉम ऑपरेटर की तरह Bharti Airtel ने भी टैरिफ बढ़ाने के काम में हिस्सा लिया था। टैरिफ की बढ़ोतरी न केवल प्रीपेड प्लांस पर लागू हुई थी, बल्कि पोस्टपेड ऑप्शंस पर भी इसका प्रभाव पड़ा था। इसीलिए अब Airtel का बेस पोस्टपेड प्लान जितना पहले हुआ करता था उससे थोड़ा ज्यादा महंगा हो गया है।

टैरिफ बढ़ने से पहले इस कंपनी के बेस पोस्टपेड प्लान की कीमत 399 रुपए हुआ करती थी। लेकिन अब यह 449 रुपए का प्लान हो गया है। इसका मतलब है कि इस प्लान में प्रतिमाह 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वैसे तो यह कोई बहुत बड़ी बढ़ोतरी नहीं है, खासकर एक पोस्टपेड यूजर के लिए। हालांकि, यह भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री के लिए पोस्टपेड ARPU फिगर को बढ़ाने में मदद जरूर करेगा, जो कुछ महीनों से लगातार गिर रहा है।

आइए भारती एयरटेल के 449 रुपए वाले प्लान के बेनेफिट्स पर एक नजर डालें…

Airtel Rs 449 Postpaid Plan

एयरटेल का 449 रुपए वाला प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 40GB डेटा के साथ आता है। इस प्लान में 200GB डेटा रोलओवर का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा यहाँ ग्राहकों को प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है। इतना ही नहीं, यह रिचार्ज बिना किसी अतिरिक्त खर्च के 3 महीनों के लिए "एयरटेल एक्सट्रीम प्ले" का फ्री बेनेफिट भी ऑफर करता है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि टेल्को की वेबसाइट पर पोस्टपेड पेज पर 5G ऑफर का जिक्र नहीं किया गया है। इसके अलावा नियम और शर्तों में भी 5G ऑफर का कोई जिक्र नहीं है।

हालांकि, 2GB डेली डेटा या इससे अधिक प्रदान करने वाले प्लांस के साथ रिचार्ज करने वाले सभी प्रीपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा मिल रहा है, इसलिए संभावना है कि एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स को भी अनलिमिटेड 5G मिलेगा। फिर भी एयरटेल की पोस्टपेड सिम खरीदने से पहले एयरटेल की ग्राहक सेवा टीम से बात करके शंका दूर करना बेहतर होगा।

ध्यान दें कि पोस्टपेड प्लान के लिए एक एक्टिवेशन चार्ज लगता है। आप किस क्षेत्र में रह रहे हैं, उसके आधार पर यह चार्ज 250 रुपए या 300 रुपए होगा।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles