Amazon Prime का Free में जुगाड़! इन धाकड़ प्लांस के साथ प्राइम वीडियो, 3GB डेली डेटा, कॉलिंग सब फ्री
Airtel ग्राहकों को Amazon Prime सब्स्क्रिप्शन के साथ आने वाले दो प्रीपेड प्लान ऑप्शन्स ऑफर करता है।
इनमें से एक प्लान की सर्विस वैलिडिटी 56 दिन है, जबकि दूसरा प्लान 84 दिनों तक चलता है।
एयरटेल के 499 रुपए से शुरू होकर 1199 रुपए तक जाने वाले सभी पोस्टपेड प्लांस भी अमेज़न प्राइम ऑफर करते हैं।
भारत का दूसरा सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर Bharti Airtel ग्राहकों को Amazon Prime सब्स्क्रिप्शन के साथ आने वाले दो प्रीपेड प्लान ऑप्शन्स ऑफर करता है। इस सब्स्क्रिप्शन के जरिए यूजर्स प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म का एक्सेस प्राप्त कर सकेंगे और अपने पसंदीदा टीवी शोज़ और फिल्में देख सकेंगे। इसके अलावा ये दो प्लांस ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करते हैं। भले ही इनमें से कोई भी प्लान नया नहीं है, लेकिन जो बेनेफिट्स ये लेकर आते हैं उनके कारण इनके बारे में बात करना तो बनता ही है! तो चलिए बिना देरी किए इन दोनों प्लांस की तरफ बढ़ते हैं जिनकी कीमत 699 रुपए और 999 रुपए है।
Airtel Rs 699 Plan
भारती एयरटेल का 699 रुपए वाला प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और 3GB डेली डेटा के साथ आता है। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस प्लान के साथ मिलने वाले अतिरिक्त बेनेफिट्स में 56 दिनों के लिए अमेज़न प्राइम, ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले, अपोलो 24|7 सर्कल, फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूज़िक शामिल है।
Airtel Rs 999 Plan
एयरटेल का 999 रुपए वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, प्रतिदीम 100 SMS और 2.5GB डेली डेटा के साथ आता है। इस प्लान में 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा, 84 दिनों के लिए अमेज़न प्राइम, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले, रिवॉर्ड्समिनी सब्स्क्रिप्शन, अपोलो 24|7 सर्कल, फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूज़िक की भी सुविधा मिलती है।
इन दो प्रीपेड प्लांस साथ आपको बस इतना ही मिलता है। ऐसे और भी मोबाइल प्लांस हैं जो एयरटेल ग्राहकों को अमेज़न प्राइम ऑफर करते हैं, लेकिन वे पोस्टपेड श्रेणी में मौजूद हैं। एयरटेल के 499 रुपए से शुरू होकर 1199 रुपए तक जाने वाले सभी पोस्टपेड प्लांस अनलिमिटेड डेटा और अमेज़न प्राइम सब्स्क्रिप्शन के साथ आते हैं।
लेकिन 699 रुपए और 999 रुपए वाले प्रीपेड प्लांस में एयरटेल एक्सट्रीम प्ले का सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है जो एक प्रमुख इन-हाउस OTT प्लेटफॉर्म है जिसे भारतीय एयरटेल द्वारा बनाया गया है।