एयरटेल का एक साल तक चलने वाला बेजोड़ रिचार्ज, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Unlimited 5G डेटा का लाभ बना देगा आपका दिन
एयरटेल के पास एक साल तक चलने वाला बेजोड़ रिचार्ज प्लान है।
एयरटेल अपने इस रिचार्ज के साथ ग्राहकों को ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है।
एयरटेल के प्लान में अनलिमिटेड 5जी डेटा का एक्सेस भी दिया जा रहा है।
एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। हालांकि, जियो के बाजार में आपण कदम रखने तक एयरटेल पहले नंबर पर थी, इसके बाद यह दूसरे नंबर पर इस समय आ गई है। हालांकि, बेशक इस समय एयरटेल दूसरे नंबर की टेलिकॉम कंपनी है लेकिन जब बेहतरीन मोबाइल नेटवर्क की बात होती है, तो एयरटेल का नाम सबसे पहले आता है।
कंपनी अपने ग्राहकों के लिए बजट-फ्रेंडली से लेकर प्रीमियम उपयोगकर्ताओं तक की जरूरतों को पूरा करने वाले रिचार्ज प्लान्स पेश करती है। अगर आप एयरटेल सिम उपयोगकर्ता हैं, तो आज हम आपको एयरटेल के एक लंबे समय तक चलने वाले सबसे दमदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं।
एयरटेल के रिचार्ज प्लान्स की खासियत
एयरटेल ने अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के प्लान्स पेश किए हैं। कंपनी ने अपने ऑफर्स को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है, ताकि यूजर्स अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार शॉर्ट-टर्म से लेकर लॉन्ग-टर्म प्लान्स का चयन कर सकें। रिचार्ज प्लान्स की बढ़ती कीमतों के चलते अब ज्यादा ग्राहक लंबे समय तक वैलिडीटी वाले प्लान्स की ओर रुख कर रहे हैं ताकि बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचा जा सके।
3999 रुपये का एयरटेल प्लान: सालभर बेजोड़ फायदे
3999 रुपये की कीमत वाला यह प्लान कई बेहतरीन सुविधाओं के साथ आता है। इसमें पूरे एक साल (365 दिन) की वैलिडीटी आपको दी जा रही है, साथ ही डेटा और OTT बेनिफिट्स भी इस प्लान का हिस्सा हैं। इस प्लान के तहत आप पूरे साल किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं और हर दिन 100 फ्री एसएमएस का लाभ भी आपको दिया जा रहा है।
डेटा बेनिफिट्स देखकर हैरान हो जाएंगे
यह प्लान हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा के साथ आता है, प्लान में आपको कुल 730GB तक डेटा मिलता है। यह उन यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जिन्हें भारी मात्रा में डेटा की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, अगर आपके इलाके में 5G कनेक्टिविटी उपलब्ध है, तो इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिलता है।
एंटरटेनमेंट के लिए शानदार ऑफर
यह प्लान स्ट्रीमिंग प्रेमियों के लिए भी बेहतरीन है। इसमें Disney Plus Hotstar का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन आपको दिया जा रहा है, जिससे आपके मनोरंजन के ऑप्शन और भी बढ़ जाते हैं। इसके अलावा, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले के जरिए आप फ्री में टीवी शो, मूवीज और लाइव चैनल्स का आनंद ले सकते हैं।