Airtel के इस पैक ने कर दिया सबको हैरान, 100 रुपये से भी कम में अनलिमिटेड डेटा, जानें डिटेल्स
जुलाई में मोबाइल रिचार्ज को मंहगा कर दिया गया. प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने प्लान्स को महंगे कर दिए थे. Jio, Airtel और Vodafone Idea के यूजर्स इससे प्रभावित हुए. हालांकि, कई लोग इन कंपनियों को छोड़कर BSNL की ओर शिफ्ट हो गए. हालांकि, अब कम दाम वाले रिचार्ज को भी कंपनियां ला रही हैं. ऐसा ही एक प्लान Airtel ने पेश किया है.
Airtel ने अपने यूजर्स के लिए काफी बढ़िया प्लान पेश किया है. यह प्लान उनलोगों के काफी अच्छा है जो डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं. Airtel ने इस प्लान को 100 रुपये से भी कम पेश किया है. इससे Airtel यूजर्स अनलिमिटेड डेटा का आनंद ले सकते हैं. आइए आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं.
Airtel का 100 रुपये से कम वाला प्लान
Airtel ने अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए 99 रुपये का एक प्रीपेड प्लान पेश किया है. हालांकि, इस प्लान की वैलिडिटी केवल 2 दिन की है. लेकिन इसमें डेटा का फायदा यूजर्स को मिलता है. Airtel यूजर्स इस प्रीपेड पैक से 2 दिन के लिए अनलिमिटेड का आनंद ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘बाहुबली फोन’ iQOO 13 भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और सबसे तेज प्रोसेसर, गेमर्स के लिए खास, जानें कीमत
हालांकि, इसकी भी एक लिमिटेशन है. इस प्लान को अनलिमिटेड डेटा कहकर लॉन्च किया गया है. लेकिन, कंपनी इसमें रोज 20GB हाई-स्पीड डेटा देती है. यानी डेटा का खपत अगर काफी ज्यादा है तो आप आसानी से इस प्लान के साथ ढेर सारा डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस प्लान को आप मौजूदा किसी प्लान के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं.
Jio का सस्ता प्लान
यानी अगर आपके Airtel नंबर कोई प्लान पहले से एक्टिव है तब आप इस प्लान को एक्टिव कर सकते हैं. कंपनी ने इंटरनेट यूजर्स को ध्यान में रखकर इस प्लान को डिजाइन किया है. हालांकि, Jio इससे कम कीमत वाला प्लान पेश कर रहा है. जियो ने 49 रुपये वाला इंटरनेट पैक पेश किया है.
Jio के इस 49 रुपये में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है. हालांकि, इस प्लान की वैलिडिटी केवल 1 दिन की है. यानी यूजर्स को दो दिनों के लिए 98 रुपये खर्च करने होंगे. कंपनी ने इसको क्रिकेट ऑफर कहकर पेश किया है. इसके अलावा यूजर्स के लिए जियो ने 11 रुपये वाला प्लान भी पेश किया है. इसमें यूजर्स को 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है.