Digit.in

Airtel का सबसे सस्ता 5G प्लान, इसके सामने Jio-Voda भी भरते हैं पानी, जानिए क्यों है इतना खास

Highlights

आज हम Airtel के सबसे सस्ते 5G प्लान के बारे में बात करने वाले हैं।

एयरटेल के प्लान के साथ यूजर्स को काफी अच्छे बेनेफिट्स भी मिलते हैं।

इस प्लान के साथ एक महीने के लिए 300GB 5G डेटा मिलता है।

Airtel का सबसे सस्ता 5G प्लान, इसके सामने Jio-Voda भी भरते हैं पानी, जानिए क्यों है इतना खास

भारती एयरटेल के पोर्टफोलियो में कई प्रीपेड प्लांस है जो ग्राहकों को 5G ऑफर करते हैं। आज हम Airtel के सबसे सस्ते 5G प्लान के बारे में बात करने वाले हैं। इस टेलिकॉम कंपनी ने देश के कई हिस्सों में अपने 5G नेटवर्क का विस्तार कर दिया है। जो लोग एयरटेल के 2GB डेली डेटा प्लांस के साथ रिचार्ज करते हैं उन्हें अनलिमिटेड 5G फ्री में मिलता है। एयरटेल का सबसे सस्ता 5G प्लान 379 रुपए में आता है। यह प्रतिस्पर्धियों के सबसे सस्ते 5G प्लांस की तुलना में ज्यादा महंगा है।

Vodafone Idea (Vi) अपने ग्राहकों को 299 रुपए से शुरू होने वाले प्लान के साथ फ्री 5G ऑफर करता है। Reliance Jio अपने 198 रुपए वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G देता है। तो इस तरह यह साफ है कि एयरटेल का प्लान सबसे महंगा है। लेकिन इसी बीच, एयरटेल के प्लान के साथ यूजर्स को काफी अच्छे बेनेफिट्स भी मिलते हैं। आइए देखते हैं कि वो बेनेफिट्स क्या हैं।

Airtel का सबसे सस्ता 5G प्लान

एयरटेल का 379 रुपए वाला प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 2GB डेली डेटा के साथ आता है। यह इस टेल्को का बेस 2GB डेली डेटा प्लान है। कंपनी इस प्लान को 5G के अतिरिक्त बेनेफिट के साथ ऑफर करती है। इस प्लान के साथ एक महीने के लिए 300GB 5G डेटा मिलता है। इसी के साथ, यूजर्स को Airtel Xstream Play का फ्री एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान की सर्विस वैलीडिटी 28 दिन है।

एयरटेल का 379 रुपए वाला प्लान उन बेस्ट 5G प्लांस में से एक है जिनके साथ आप जा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह प्लान पर्याप्त सर्विस वैलीडिटी के साथ आता है और वो भी एक ऐसी कीमत पर जहां ग्राहक इस सब्स्क्राइब कर सकते हैं और इसके साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। एयरटेल यूजर्स इस प्लान को यह समझने के लिए ट्राई कर सकते हैं कि उन्हें एक ज्यादा लॉन्ग-टर्म 5G प्लान के लिए अपने पैसे खर्च करने चाहियें या नहीं।

Airtel के पास और भी प्लांस हैं जो 5G के साथ आते हैं। साथ ही ग्राहकों के लिए सालाना वैलीडिटी वाले प्लांस भी मौजूद हैं। उन्हें आप एयरटेल की वेबसाइट - https://airtel.in/ या कंपनी के मोबाइल ऐप - Airtel Thanks पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles