Secondary SIM के लिए Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये प्लान हैं Best! एक सस्ते रिचार्ज में सालभर की छुट्टी
यहाँ हम आपके लिए Airtel, BSNL, Jio और Vi के सिम को एक्टिव रखने के लिए कुछ सालाना किफायती प्लांस लेकर आए हैं।
सरकारी कंपनी BSNL का सबसे किफायती सालाना प्रीपेड रिचार्ज प्लान 1,251 रुपए में आता है।
Vi के सबसे किफायती सालाना रिचार्ज प्लान में एयरटेल के प्लान जैसे बेनेफिट मिलते हैं।
आजकल ज्यादातर स्मार्टफोंस ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट्स के साथ आते हैं और यहाँ तक कि कुछ तो फिजिकल स्लॉट्स के साथ eSIM सपोर्ट भी ऑफर करते हैं। सुविधा के लिए लोग एक से अधिक सिम कार्ड्स खरीदते हैं और कुछ सालों से तो यह यूजर्स के बीच एक आदत बन गई है।
आमतौर पर यूजर्स अपनी प्राइमरी सिम को पर्सनल कॉन्टैक्ट्स के लिए और सेकंडरी सिम को बिजनेस पर्पस के लिए रखते हैं। अगर आप भी दो सिम कार्ड्स पर निर्भर हैं जिनमें से सेकंडरी कार्ड का बहुत कम इस्तेमाल होता है, तो यहाँ हम आपके लिए Airtel, BSNL, Jio और Vi के सिम को एक्टिव रखने के लिए कुछ सालाना किफायती प्लांस लेकर आए हैं।
Airtel
एयरटेल का 1,799 रुपए वाला रिचार्ज प्लान बेहतरीन बेनेफिट्स के साथ आता है जिनमें 365 दिनों की वैधता, फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS और 24GB 4G डेटा शामिल है। इस प्लान में एक महीने का खर्च 150 रुपए से भी कम आता है। साथ ही कंपनी इसमें विंक म्यूज़िक और हैलो ट्यून्स के फ्री एक्सेस जैसे अतिरिक्त बेनेफिट भी ऑफर कर रही है।
BSNL
सरकारी कंपनी BSNL का सबसे किफायती सालाना प्रीपेड रिचार्ज प्लान 1,251 रुपए में आता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता के साथ हर महीने 0.75GB डेटा मिलता है। एक बार फिर याद दिला दें कि ये प्लांस केवल उनके लिए हैं जो कम से कम पैसे खर्च करके अपने फोन नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं।
Jio
जियो का 1,559 रुपए वाला रिचार्ज प्लान 336 दिनों (11 महीने) की वैधता ऑफर करता है जिसके साथ 24GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 3600 SMS (प्रतिदिन 100 तक सीमित) मिलते हैं। हालांकि, 5G यूजर्स को बिना किसी डेटा कैप के अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस भी शामिल है।
Vi
Vi के सबसे किफायती सालाना रिचार्ज प्लान की कीमत 1,799 रुपए है और यह 365 दिनों की वैधता ऑफर करता है। इस प्लान में एयरटेल के प्लान जैसे बेनेफिट मिलते हैं जिनमें फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, 24GB 4G डेटा और 3600 SMS शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स Vi मूवीज़ और TV का एक्सेस भी फ्री पा सकते हैं।