Airtel - Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! इस फ्री सर्विस के लिए देने होंगे पैसे, देखें डिटेल्स

Highlights

Airtel और Jio वर्तमान में कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लांस में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करते हैं।

अभी के लिए दोनों में से कोई भी कम्पनी स्टैंडअलोन 5G प्लांस ऑफर नहीं कर रही हैं।

ये दोनों टेलिकॉम कम्पनियाँ 2024 की दूसरी छमाही में अनलिमिटेड 5G प्लांस को बंद कर सकती हैं।

Airtel और Jio वर्तमान में कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लांस में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करते हैं। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों टेलिकॉम कम्पनियाँ 2024 की दूसरी छमाही में अनलिमिटेड 5G प्लांस को बंद कर सकती हैं और साथ ही यह भी पता चला है कि इनके टैरिफ को 5 से 10% तक बढ़ाया जा सकता है।

Airtel - Jio बढ़ाएंगे टैरिफ

एनालिस्ट्स के अनुसार, दोनों कम्पनियाँ अब टैरिफ को बढ़ाकर मोनेटाइज़ेशन और रिवेन्यू को बढ़ाने की सोच रही हैं। बताया जा रहा है कि 5G निवेशों की भारी कीमत को वसूलने के लिए एयरटेल और जियो वर्तमान में RoCE (return on capital employed) को कम से कम 20% बढ़ाने की सोच रहे हैं।

स्टैंडअलोन 5G प्लांस में मिलेगा ज्यादा डेटा

अभी के लिए दोनों में से कोई भी कम्पनी स्टैंडअलोन 5G प्लांस ऑफर नहीं कर रही हैं, जो बहुत जल्द बदलने वाला है। 4G काउन्टर पार्ट्स की तुलना में ये प्लांस महंगे होने की उम्मीद है और साथ ही यह भी संभावना है कि ये प्लांस लगभग 30 से 40% ज्यादा डेटा कैप ऑफर करेंगे।

ARPU भी बढ़ाएंगी कम्पनियाँ

वर्तमान में एयरटेल का मासिक 'एवरेज रिवेन्यू पर यूजर' (ARPU) 200 रुपए का है और कहा जा रहा है कि कम्पनी इसे बढ़ाकर 250 रुपए करने की सोच रही है। भारत में लगभग 125 मिलियन 5G के साथ 5G यूजरबेस में भारी बढ़ोतरी हुई है और दोनों टेलिकॉम कम्पनियों द्वारा 5G यूजरबेस को लगभग 200 मिलियन तक बढ़ाने की उम्मीद है।

इसी तरह वोडाफोन आइडिया Vi द्वारा भी कुछ सर्कल्स में 5G लॉन्च करने की उम्मीद है। हालांकि, सरकारी कम्पनी BSNL द्वारा 5G नेटवर्क के लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है लेकिन इसने हाल ही में कई बाजारों में अपना 4G नेटवर्क रोल आउट करना शुरू किया है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles