रिचार्ज सभी के लिए एक बड़ी समस्या सा बनता जा रहा है, अगर किसी के परिवार में 5 सदस्य हैं तो जाहिर तौर पर उन्हें रिचार्ज की जरूरत होती है, अब ऐसे में अगर परिवार के एक ही सदस्य को इस रिचार्ज की समस्या को दूर करने का जिम्मा दिया गया है तो जाहिर तौर पर यह बड़ी परेशानी है। हर महीने सस्ते से सस्ता रिचार्ज भी अगर आप लेते हैं तो उदाहरण के लिए आपके 1500 रुपये से ज्यादा का खर्च हो जाने वाला है। हालांकि, अगर आप सही प्लान का चुनाव करें तो यह खर्चा काम किया जा सकता है और आपको डेटा-कॉलिंग के साथ साथ SMS का लाभ और OTT की सुविधा भी मिल जाने वाली है। हालांकि, इसके लिए आपको सही रिचार्ज को चुनना जरूरी है। असल में, इसे आप ज्यादा बड़ी समस्या भी नहीं कह सकते हैं क्योंकि लंबे समय से कुछ रिचार्ज प्लान खासतौर पर Postpaid Recharge Plans इस सुविधा के साथ आते हैं कि आप एक ही रिचार्ज में परिवार के कई सदस्यों को शामिल कर सकते हैं। ऐसा करके आप एक ही रिचार्ज में सब सुविधाएँ भी प्राप्त कर सकते हैं और आपका खर्च भी काम हो जाता है। आज हम आपको Airtel और Jio के कुछ ऐसे Postpaid Plans के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं जो इस सुविधा से लैस हैं। आइए इन प्लांस को एक एक करके जानते हैं।
अगर आप Jio का कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं तो आपको कंपनी कई रिचार्ज प्लान ऑफर करती है जिनके साथ परिवार के कुछ सदस्यों को जोड़ा जा सकता है। जैसे कंपनी का 449 रुपये का प्लान आपको 3 Family members को ऐड करने की सुविधा आपको देता है। इसका मतलब है कि एक रिचार्ज में पूरे 4 SIM चलते हैं। इस प्लान की वैलिडीटी सभी Postpaid Plans के जैसे नहीं एक महीने की होगी है। आइए इस प्लान के बेनेफिट आदि पर नजर डालते हैं।
अगर आप Jio का यह प्लान ले रहे हैं तो आपको इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। प्लान में 100 SMS की सुविधा भी अलग से दी जा रही है। इसके अलावा इस प्लान में प्राइमेरी यूजर को पूरा 75GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा आप इस प्लान में अगर 3 सिम अलग से जोड़ते हैं तो आपको हर एक मेम्बर पर 5GB डेटा का लाभ भी मिलने वाला है। इस प्लान में 5G नेटवर्क का लाभ भी मिलता है, ऐसे में अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी इसमें शामिल है। प्लान में 3 महीने के लिए JioHotstar का एक्सेस, JioTV का एक्सेस और 50GB JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है। इसके अलावा प्लान में कंपनी Google Gamini Pro का एक्सेस भी देती है।
आइए अब Airtel के एक ऐसे ही प्लान के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। Airtel के पास भी बहुत से Family Plan हैं लेकिन एक 999 रुपये वाले प्लान को एक बेस्ट प्लान के तौर पर देखा जा सकता है। इस प्लान को कंपनी की ओर से Infinity Family Postpaid Plan कहा जाता है। इस प्लान में प्राइमेरी मेम्बर के साथ अलग से 2 SIM ऐडद किए ज सकते हैं। इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें Unlimited 4G और 5G डेटा का लाभ देती है। इसके अलावा इस प्लान में मिलने वाले फायदे अगर देखें जाएँ तो यह किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा हर दिन 100 SMS और 1 साल का JioHotstar Subscription अपने साथ लिए आता है।
इतना ही नहीं, इस प्लान में 6 महीने के लिए Amazon Prime Membership भी मिलती है। आपको प्लान में Apple Music, Apple TV+ का एक्सेस भी मिलता है। प्लान के बेनेफिट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं, इस प्लान में आपको 100GB क्लाउड वन गूगल स्टॉरिज का लाभ भी मिलता है, इसके अलावा इस प्लान में Adobe Express Premium का लाभ भी दिया जा रहा है। प्लान में HelloTunes फ्री के अलावा Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: PF Account के साथ भूलकर भी न करें ये गलती अटक सकती है पेंशन और ब्याज का पैसा..EPFO ने जारी कर दी चेतावनी