Airtel ने पेश कर दी अपनी धमाकेदार सेवा, 699 रुपये में मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, OTT का फ्री एक्सेस और 350 FREE TV Channel
Airtel ने भारत में अपनी IPTV सेवा को लॉन्च कर दिया है।
यहाँ आप एयरटेल की इस सेवा के सभी प्लांस देख सकते हैं।
सभी प्लांस के प्राइस और बेनेफिट भी यहाँ दिए गए हैं।
एयरटेल ने भारत में अपनी नई IPTV सेवा को लॉन्च कर दिया है, इस सेवा को आप Internet Protocol Television सेवा भी कह सकते हैं। नई सेवा को एयरटेल ने देश के लगभग लगभग 2000 से ज्यादा शहरों में पेश कर दिया है। कंपनी का लक्ष्य साफ है कि देश के होम इंटरटैनमेंट सेक्टर में अपनी पकड़ बनाना है। अगर आप Airtel की इस सेवा को चुनते हैं तो आपको लगभग लगभग 29 APPS से टीवी चैनल्स और कॉन्टेन्ट का लाभ इंटरनेट के माध्यम से मिलने वाला है। आइए जानते है कि Airtel IPTV सेवा के प्लांस कितने हैं, इनका प्राइस क्या है और इनमें आपको कौन कौन से बेनेफिट मिलते हैं। इसके साथ साथ ही यह भी जानेंगे कि आखिर यह आपके लिए उपलब्ध कब तक हो जाने वाले हैं।
Airtel IPTV Features
Airtel अपने IPTV ग्राहकों को लगभग लगभग 600 TV Channels के साथ साथ कुछ जाने माने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जैसे Netflix, Apple TV, Amazon Prime Video, SonyLIV और ZEE5 का भी कॉन्टेन्ट देने वाला है। इसके अलावा इन्ट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर एयरटेल के IPTV ग्राहकों को 30 दिन तक के लिए यह सेवा फ्री में दी जाने वाली है।
Airtel IPTV सेवा की उपलब्धता
Airtel की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर यह घोषणा नहीं की गई है कि आखिर देश में इस सेवा को कब से शुरू किया जाने वाला है। हालांकि, इतना जरूर सामने आया है कि यह सेवा दिल्ली, राजस्थान, असम और नॉर्थ ईस्ट राज्यों में मिलने वाली है। ऐसा भी माना जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इस सेवा को न जगहों पर पेश कर दिया जाने वाला है।
Airtel IPTV Plans और इनके प्राइस
आइए अब जानते है कि आखिर IPTV सेवा के लिए पेश किए गए प्लांस में आपको क्या मिलने वाला है। हालांकि, जानकारी के लिए बता देते है कि यह सभी प्लांस 40Mbps से लेकर 1Gbps तक की स्पीड के साथ आते हैं। आइए अब इनपर बारीकी से नजर डालते हैं।
699 रुपये के Airtel IPTV Plan
एयरटेल के इस प्लान में आपको 40Mbps की स्पीड मिलने वाली है, इसके अलावा कंपनी इस प्लान के साथ 350 TV Channels और 26 स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस भी दे रही है।
एयरटेल का 899 रुपये का IPTV Plan
अगर इस प्लान को देखते हैं तो इस प्लान में आपको 100Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है, इसके अलावा यह प्लान भी 350 टीवी चैनल्स और 26 के आसपास स्ट्रीमिंग ऐप्स के साथ आता है।
Airtel का 1099 रुपये का IPTV Plan
इस प्लान की बात करें तो यह आपको 200Mbps की इंटरनेट स्पीड के साथ मिलता है। इसमें 350 टीवी चैनल्स के साथ साथ Apple TV Plus, Amazon Prime Video और अन्य 26 स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
Airtel का 1599 रुपये का IPTV Plan
इस प्लान में आपको 300Mbps वाईफ़ाई स्पीड मिलती है, इसके लव प्लान में 29 स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस मिलता है, इसमें Netflix, Apple TV Plus और Amazon Prime Video का एक्सेस भी मिलता है। प्लान में आपको 350 टीवी चैनल्स का एक्सेस भी मिलता है।
Airtel का 3999 रुपये वाला IPTV Plan
एयरटेल के इस IPTV Plan में आपको 1Gpbs की स्पीड मिलती है, इसके अलावा प्लान में 350 TV Channels का एक्सेस भी मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 29 स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है, इसमें Netflix, Apple TV Plus और Amazon Prime Video आदि भी शामिल हैं।