एक प्लान में 3 लोगों का चलेगा इंटरनेट, मिलेगी जीभर कॉलिंग! Jio को पटखनी देने एयरटेल लाया धाकड़ प्लान
Airtel ने अपने नए पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसमें तीन SIM कार्ड्स का एक्सेस मिलता है, यानि एक ही रिचार्ज प्लान में आप तीन तीन सिम कार्ड्स पर इसका फायदा ले सकते हैं, यह ऐसा है कि आपको एक प्राइमेरी सिम के लिए बेनेफिट मिल रहे हैं इसके अलावा आप इस प्लान में 2 ऐड ऑन सिम कार्ड्स भी जोड़ सकते हैं। इस प्लान की कीमत 999 रुपये प्रति माह है और इसे चुनने पर यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, SMS के साथ कई OTT प्लेटफॉर्म्स का भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। उदाहरण के लिए Amazon Prime छह महीने के लिए इस प्लान के साथ फ्री में दिया जा रहा है, JioHotstar एक साल के लिए यह प्लान अपने साथ लाता है, इसके अलावा इस प्लान में आपको Perplexity Pro AI जैसी सेवा भी दी जा रही हैं, यह सब आपको फ्री में मिलता है, इसके लिए आपको अलग से कोई पैसा खर्च नहीं करना है।
डेटा, SMS और अतिरिक्त सर्विसेज का पूरा पैकेज है ये प्लान
999 रुपये वाले इस प्लान में प्राइमेरी SIM कार्ड को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा तथा SMS का लाभ मिलता है। साथ ही दो एड-ऑन SIM कार्ड्स भी उसी खाता संख्या के अंतर्गत काम करते हैं, यानी पूरे परिवार के लिए इसे बांटा जा सकता है। OTT और क्लाउड सर्विसेज जैसे Google One के 100GB स्टोरेज व AI-सर्विस भी शामिल हैं, जिससे यूज़र को सिर्फ कॉलिंग-डेटा से परे वैल्यू मिल रही है।
किसके लिए है यह प्लान? कौन-कौन इसे चुन सकता है?
यदि आपके घर में तीन या ज्यादा लोग हैं और आप एक ही अकाउंट में SIM सिम कार्ड्स शेयर कर सकते हैं, या आप OTT-कंटेन्ट और क्लाउड स्टोरेज के साथ सिर्फ एक ठीक-ठाक पोस्टपेड प्लान चाहते हैं, तो यह Airtel का नया प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इससे आप अलग-अलग वेलिडिटीज वाले अनेक रिचार्ज नहीं कराते; एक ही प्लान में सबकुछ मिल जाता है।
प्लान खरीदते समय किन बातों का खास ध्यान रखें
हालाँकि यह प्लान लुभावना है, लेकिन ध्यान देने योग्य कुछ बातें हैं, जिन्हें आपको गांठ बांधकर रखना चाहिए। यदि एक महीने तक बिल नहीं भरा गया तो सेवाएं बंद हो सकती हैं, और एड-ऑन SIM-कार्ड्स के लिए मेन अकाउंट होल्डर की जिम्मेदारी बनी रहेगी। साथ ही OTT सेवा की टर्म्स-कंडीशन्स अलग-हो सकती हैं, इसलिए सब्सक्रिप्शन की अवधि व प्लेटफॉर्म विवरण पढ़ लेना बेहतर हो सकता है।