Digit.in

Airtel का एक और झटका, कई Recharge Plan कर दिए बंद... क्या Vi-Jio और BSNL को मिलेगा फायदा

Highlights

करीब एक हफ्ते पहले एयरटेल (Airtel) ने टैरिफ में बढ़ोतरी की घोषणा की और अपने अनलिमिटेड (unlimited) प्लांस (Plans) के साथ अन्य कई Recharge Plans में बड़े बदलाव कर दिए।

इसके बाद Vi और इसके बाद Jio ने भी अपने Recharge Plans के दाम बढ़ा दिए। हालांकि आज हम केवल Airtel की ही चर्चा करने वाले हैं।

एयरटेल (Airtel) ने अपने उन 3GB डेली (Daily) डेटा (data) प्लांस (Plans) को बंद कर दिया है।

Airtel का एक और झटका, कई Recharge Plan कर दिए बंद... क्या Vi-Jio और BSNL को मिलेगा फायदा

करीब एक हफ्ते पहले एयरटेल (Airtel) ने टैरिफ में बढ़ोतरी की घोषणा की और अपने अनलिमिटेड (unlimited) प्लांस (Plans) के साथ अन्य कई Recharge Plans में बड़े बदलाव कर दिए। इसके बाद Vi और इसके बाद Jio ने भी अपने Recharge Plans के दाम बढ़ा दिए। हालांकि आज हम केवल Airtel की ही चर्चा करने वाले हैं। असल में Airtel की ओर से यूजर्स को एक और बड़ा झटका दिया गया है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने भी अपने 3GB डेली (Daily) डेटा (data) के साथ आने वाले Recharge Plans में बदलाव किए हैं। हालांकि आपको बात देते है कि कंपनी ने अपने Recharge Plans में बदलाव की घोषणा जरूर की थी और कहा था कि यह प्लांस (Plans) लगभग 500 रुपये महंगे हो जाएंगे लेकिन यह कभी भी कंपनी की ओर से नहीं कहा गया था कि उसके 3GB डेली (Daily) डेटा (data) वाले रिचार्ज प्लांस (Plans) में किसी भी तरह का कोई बदलाव नही किया जाएगा। 

एयरटेल (Airtel) ने कौन से प्लान (Plan) कर दिए हैं बंद?

पिछले महीने, सामने आया था कि एयरटेल (Airtel) ने 3GB डेली (Daily) डेटा (data) प्लान (Plan) को बढ़ी हुई टैरिफ की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा, इसलिए, कुछ मुआवजे के रूप में, उपयोगकर्ता 3GB डेली (Daily) डेटा (data) प्लान (Plan) का विकल्प चुन सकते थे, इन प्लांस (Plans) की कीमत नहीं बढ़ेगी यह सामने आ रहा था। हालांकि ऐसा नहीं हुआ है। अब ऐसा लगता है कि एयरटेल (Airtel) ने अपने उन 3GB डेली (Daily) डेटा (data) प्लांस (Plans) को बंद कर दिया है, जिनकी कीमत 398 रुपये, 499 रुपये और 558 रुपये थी। एयरटेल (Airtel) ने विशेष रूप से प्लांस (Plans) में इस बदलाव की घोषणा नहीं की, बल्कि अपनी वेबसाइट और एयरटेल (Airtel) थैंक्स ऐप से इन प्लांस (Plans) को पूरी तरह से हटा ही दिया है। 

क्या मिलता है 398 रुपये, 499 रुपये और 558 रुपए वाले रिचार्ज प्लान (Plan) में

398 रुपये के प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) में 28 दिनों के लिए रोजाना 3GB डेटा (data) और 558 रुपये के प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) में 56 दिनों की वैलिडिटी (Validity) मिलती है। 499 रुपये वाला प्लान (Plan) Disney+ Hostar प्लान (Plan) था और इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी (Validity) भी दी गई थी। इस प्लान (Plan) के अतिरिक्त लाभों में अनलिमिटेड (unlimited) कॉल (Call), डेली (Daily) 100 SMS और Wynk Music और Shaw Academy की सदस्यता के अलावा एयरटेल (Airtel) एक्सस्ट्रीम प्रीमियम की सदस्यता मिलती थी। ग्राहकों को FASTag लेनदेन पर मुफ्त हैलोट्यून्स और 150 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा था। 

599 और 699 रुपये वाले प्लान (Plan) में क्या देता है एयरटेल (Airtel)?

अब, एयरटेल (Airtel) 599 रुपये और 699 रुपये की कीमत वाले अपने दो प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) के साथ 3GB डेली (Daily) डेटा (data) और स्ट्रीमिंग लाभ देता है। इन प्लांस (Plans) को टैरिफ वृद्धि सूची में शामिल नहीं किया गया था जिसे टेल्को ने पहले साझा किया था। जहां एयरटेल (Airtel) 155 रुपये से शुरू होने वाली अपनी सभी प्रीपेड (Prepaid) प्लांस (Plans) के साथ प्राइम वीडियो मोबाइल ऐडिशन का लाभ प्रदान करता है, वहीं यह अपने इन प्लांस (Plans) के साथ विशेष स्ट्रीमिंग लाभ भी देता है। 

ये दोनों प्लान (Plan) अनलिमिटेड (unlimited) कॉल (Call) और डेली (Daily) 100 SMS के साथ 3GB डेली (Daily) डेटा (data) देते हैं। 599 रुपये का प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) डिज़नी+ होस्टार मोबाइल की सदस्यता देता है और इसकी वैलिडिटी (Validity) 28 दिनों की है। 699 रुपये का प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) अमेज़न प्राइम मेंबरशिप की सुविधा देता है जो 56 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ आता है। अब तक, एयरटेल (Airtel) अपने तीन प्रीपेड (Prepaid) प्लान्स (Plans) के साथ Disney+ Hotstar बेनिफिट्स दे रहा था, जिसे अब घटाकर एक प्लान (Plan) कर दिया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile