OMG! 50 रुपए से कम वाले प्लांस में इतना सारा डेटा, Airtel यूजर्स की तो निकल पड़ी, देखें सभी बेनेफिट
एयरटेल के पास 50 रुपए के अंदर आने वाले 5 डेटा वाउचर्स हैं।
एयरटेल की ओर उपलब्ध सबसे किफायती डेटा वाउचर 11 रुपए का है।
22 रुपए वाला प्लान ज्यादा वैलीडिटी के साथ आता है।
भारती एयरटेल के पास 2025 में 50 रुपए के अंदर कई मोबाइल डेटा वाउचर्स हैं। अगर आपके पास FUP डेटा नहीं बचा है और आप डेटा बूस्टर तलाश रहे हैं, तो यहाँ हम कुछ प्लांस लेकर आए हैं जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। इन प्लांस के बारे में अच्छी बात यह है कि ये किफायती हैं और इतना पर्याप्त डेटा देते हैं कि जिसमें आप लगभग हर काम कर सकते हैं। एयरटेल के पास 50 रुपए के अंदर आने वाले 5 डेटा वाउचर्स हैं जिनके साथ यूजर्स 2025 में रिचार्ज कर सकते हैं। जिन प्लांस की हम बात कर रहे हैं उनकी कीमत 11, 22, 26, 22 और 49 रुपए है। आइए इनके बेनेफिट्स पर एक नजर डालते हैं।
Airtel के 50 रुपए के अंदर वाले डेटा वाउचर
Rs 11 Data Voucher - एयरटेल की ओर उपलब्ध सबसे किफायती डेटा वाउचर 11 रुपए का है। इस प्लान के साथ यूजर्स को एक घंटे के लिए 10GB डेटा मिलता है। एक घंटे के बाद सारा बिना इस्तेमाल किया डेटा खत्म हो जाएगा।
Rs 22 Data Voucher - अगर 11 रुपए वाला विकल्प आपके लिए फायदेमंद नहीं है तो आप 22 रुपए वाले प्लान के साथ जा सकते हैं क्योंकि यह ज्यादा वैलीडिटी के साथ आता है। हालांकि, इसमें डेटा उतना ही कम मिलता है। एयरटेल का यह वाउचर एक दिन के लिए 1GB डेटा ऑफर करता है।
Rs 26 Data Voucher - अगर आपको 1GB से थोड़े ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो 22 रुपए वाले प्लान की बजाए आप 26 रुपए वाला प्लान खरीद सकते हैं। एयरटेल के 26 रुपए वाले प्लान के साथ आपको एक दिन के लिए 1.5GB डेटा मिलता है।
Rs 33 Data Voucher - इसके बाद आता है 33 रुपए वाला डेटा वाउचर जिसमें आपको एक दिन के लिए 2GB डेटा मिलने वाला है।
Rs 49 Data Voucher - आखिर में 49 रुपए वाला एयरटेल प्लान यूजर्स को 20GB डेटा ऑफर करता है, लेकिन केवल एक दिन के लिए। एक दिन खत्म होने के बाद बिना इस्तेमाल किया डेटा खत्म हो जाएगा। वह डेटा रात 12 बजे खत्म होगा।
यह ध्यान देने वाली बात है कि जिन प्लांस में एक दिन की वैलीडिटी है, उनका डेटा रात 12 बजे खत्म हो जाएगा। साथ ही इन वाउचर्स का इस्तेमाल करने के लिए पहले आपके पास एक बेस एक्टिव रिचार्ज प्लान होना जरूरी है।