500 रुपये से कम के ये एयरटेल प्लान हैं दमदार, OTT के साथ भी हैं बेहद सस्ते, देखें लिस्ट

500 रुपये से कम के ये एयरटेल प्लान हैं दमदार, OTT के साथ भी हैं बेहद सस्ते, देखें लिस्ट

भारतीय टेलीकॉम कंपनी Airtel हमेशा अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करती रही है। चाहे आप कम बजट में कॉल और डेटा चाहते हों या फिर OTT सब्सक्रिप्शन के साथ एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज, एयरटेल 500 रुपये से कम में कई सस्ते और शानदार प्रीपेड ऑप्शंस लेकर आता है। आइए जानते हैं इन बेहतरीन प्लान्स के बारे में।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

बजट फ्रेंडली प्लान्स 500 रुपये के अंदर के प्राइस में फुल वैल्यू

Airtel का सबसे किफायती प्लान है 189 रुपये का है, जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 1GB डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यह उन यूज़र्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो लिमिटेड डेटा के साथ सिर्फ कॉलिंग पर ध्यान देना चाहते हैं। वहीं 199 रुपये के प्राइस में कंपनी के पास एक अन्य प्लान भी है जो ग्राहकों को 2GB डेटा प्रदान करता है, इसके अलावा अगर हम 219 रुपये के रिचार्ज प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 3GB कुल डेटा दिया जा रहा है। दोनों ही एयरटेल रिचार्ज प्लान इसके साथ साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS सुविधा से भी लैस हैं।

500 रुपये के प्राइस के अंदर आने वाले एयरटेल के कुछ अन्य रिचार्ज प्लान

अगर आप रोज़ाना इंटरनेट का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, तो Airtel के पास इसके भी कई शानदार ऑप्शन हैं। आइए जानते है कि 500 रुपये के अंदर और कौन से प्लांस कंपनी आपको दे रही है, इन प्लांस की सम्पूर्ण डिटेल्स हम आपको नीचे देने वाले हैं, यह सभी प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं, इनमें न केवल डेटा बल्कि एक रिचार्ज प्लान में मिलने वाले सभी बेनेफिट मिल रहे हैं।

  • 249 रुपये के प्राइस वाला एयरटेल प्लान, इस प्लान में डेली 1GB डेटा और 24 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
  • 299 रुपये के एयरटेल प्लान में ग्राहकों को 1GB डेली डेटा का लाभ दिया जा रहा है।
  • 349 रुपये के प्राइस वाला एयरटेल प्लान ग्राहकों को डेली 1.5GB डेटा का लाभ प्रदान करता है।
  • 379 रुपये के प्लान को देखते हैं तो इसमें ग्राहकों को 2GB डेली डेटा का लाभ दिया आज रहा है।
  • इसके अलावा एयरटेल के 429 रुपये के रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 2.5GB डेली डेटा का लाभ दिया जा रहा है।
  • अंत में अगर 449 रुपये के एयरटेल प्लान की बात करें तो इसे कंपनी ने 3GB डेली डेटा लाभ ले साथ लॉन्च किया था।

इन सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS शामिल हैं। इसके अलावा, Airtel का 355 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान भी जनता के बीच काफी पॉपुलर है, एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान में 25GB डेटा और 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है।

OTT के साथ आने वाले Airtel के रिचार्ज प्लान

अगर आप मोबाइल पर मूवीज़, सीरीज और वेब शो देखना पसंद करते हैं, तो Airtel के OTT रिचार्ज पैक आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं, हमने नीचे इन प्लांस के बारे में विस्तार से जानकारी दी है, आइए जानते है कि आखिर ये कौन से प्लांस हैं, इनमें आपको एयरटेल की ओर से क्या ऑफर किया जा रहा है, और यह किस प्राइस में आते हैं।

181 का Content Pack: एयरटेल की ओर से इस प्लान में ग्राहकों को Airtel Xstream Play Premium के जरिए 22+ OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस और 15GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, इस प्लान में कॉलिंग और SMS का लाभ नहीं मिलता है।

195 रुपये के प्राइस में आने वाला एयरटेल प्लान, इस प्लान में ग्राहकों को JioHotstar का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

275 रुपये के प्राइस वाला एयरटेल प्लान, इस प्लान में कंपनी Netflix Basic, JioHotstar और ZEE5 के साथ साथ SonyLIV का भी सब्सक्रिप्शन के देती है, इसके अलावा इस प्लान में 1GB डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है।

अगर आप डेटा, कॉल और OTT तीनों का कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो आप 398 रुपये के प्राइस में आने वाले प्लान को खरीद सकते हैं, इस प्लान में ग्राहकों को 2GB डेली डेटा के साथ साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और JioHotstar का एक्सेस मिलता है।

अंत में 399 रुपये के प्लान की अगर बात करें तो यह प्लान 2.5GB डेली डेटा के साथ आता है, इसके अलावा 440 रुपये के प्लान में 3GB डेली डेटा के साथ साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन का लाभ भी आपको मिलता है।

यह भी पढ़ें: सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान लॉन्च, डेटा और अनलमिटेड कॉलिंग का मिलेगा मजा, फ्री में देख पाएंगे TV, कंपनी का धांसू ऑफर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo