Airtel यूजर्स के लिए सबसे काम के हैं ये 5 रिचार्ज, Rs 250 में सबको दे रहे हैं मात

HIGHLIGHTS

Airtel यूजर्स के लिए Rs 250 में सबसे बेस्ट प्लान

एयरटेल के 5 सस्ते प्लान प्लान जो आपको ज़रूर आएंगे पसंद

Airtel यूजर्स को Rs 250 से सस्ते प्लान में मिलते हैं ढेरों बेनिफ़िट

Airtel यूजर्स के लिए सबसे काम के हैं ये 5 रिचार्ज, Rs 250 में सबको दे रहे हैं मात

एयरटेल (Airtel) भारतीय टेलीकॉम कंपनियों में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी कंपनी है। महंगे रिचार्ज प्लान होने के बाद भी यूजर्स नेटवर्क के मायनों में एयरटेल (Airtel) को चुनते हैं एयरटेल अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Prepaid Recharge Plan) सेक्शन में कई अलग-अलग प्लान पेश करता है। कंपनी के सस्ते रिचार्ज प्लान (recharge plan) की बात करें तो हम 5 ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं Rs 250 से कम में आते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: WhatsApp एक बार फिर ले आया है कमाल का रिकॉर्डिंग फीचर, जानें किन यूजर्स को मिलेगा सबसे पहले

शुरुआत करें Rs 99 से तो इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलती है और यूजर्स को 200MB डाटा और 99 रूपये का टॉकटाइम (talktime) मिलता है। कॉलिंग (calling) के लिए यूजर्स को 1 पैसा प्रति सेकंड की दर से चार्ज देना होता है। इसी तरह अगले रिचार्ज पालन (recharge plan) की बात करें तो यह Rs 155 में आता है जिसकी वैधता 24 दिन है और इस प्लान (plan) में 1GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (unlimited voice calling) और 300 SMS का लाभ मिलता है।

airtel recharge plan

1GB डाटा से अधिक डाटा चाहिए तो यूजर्स Rs 179 का रिचार्ज (recharge) चुन सकते हैं। इस प्लान में 28 दिन की वैधता (validity) के लिए 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited calling) और 300 SMS मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: खास नहीं खासम खास है ये Recharge Plans, एक ही बार में 912GB डेटा आपकी झोली में

अगला रिचार्ज (recharge) Rs 209 की कीमत में आता है। प्लान में 21 दिन की वैधता मिल रही है। यह प्लान प्रतिदिन 1GB डाटा ऑफर करता है और इस तरह यूजर्स कुल 21GB डाटा (data) का लाभ उठा सकते हैं। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited calling), प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान के आगे नहीं टिक पाएंगे Jio, Vi और Airtel, Rs 125 के खर्च में पूरे महीने होंगे सारे काम

एयरटेल (Airtel) के इस प्लान की कीमत Rs 239 है। प्लान की वैधता 24 दिन है। प्लान में Rs 209 वाले समान प्लान (plan) मिलते हैं। हालांकि, इसकी अवधि (validity) 24 दिन है और इस तरह प्लान में कुल 24GB डाटा मिल रहा है।

नोट: Airtel के रिचार्ज प्लान की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें!

Enjoying writing since 2017... View Full Profile