स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही अपने Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन के लिए MIUI 13 अपडेट को रोल आउट करने के लिए तैयार है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले महीने कंपनी के कुछ स्मार्टफोन्स के साथ इसकी घोषणा की जाएगी। ऐसी भी अफवाहें हैं कि कंपनी 13 दिसंबर को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। इवेंट के दौरान Xiaomi 12 और Xiaomi 12X जैसे नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स को 107 रुपये के रिचार्ज प्लान में मिल रहे अनलिमिटेड लाभ, Jio-Vi-Airtel की छुट्टी
ये दोनों स्मार्टफोन लेटेस्ट MIUI 13 के साथ लॉन्च हो सकते हैं। साथ ही, वे हाल ही में लॉन्च किए गए Android 12 के बजाय Android 11 पर आधारित होने चाहिए। बेशक, Xiaomi 12 सीरीज के स्मार्टफोन पुराने एंड्रॉइड वर्जन पर काम करेंगे, लेकिन उन्हें जल्द ही कभी भी एंड्रॉइड 12 अपडेट मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ Xiaomi और Redmi मोबाइल के लिए MIUI 13 अपडेट जारी किया जा सकता है, आइए जानते है कि आखिर ये कौन से स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। यहाँ एक लिस्ट आपके लिए दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: इतनी महंगाई में भी 5000 रूपये में ये स्मार्टफोन कर सकते हैं आपकी ज़रूरत पूरी, देखें कुछ बढ़िया ऑप्शन्स
इसके अलावा आपको बात देते है कि साथ ही Redmi 9T के अलावा Redmi 9 Power, Redmi 10X 5G, Redmi 10X Pro, Redmi 10 और Redmi 10 Prime जैसे स्मार्टफोन्स को भी फ्यूचर में ये अपडेट मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: केवल 44 रूपये के अंतर में Jio का यह रिचार्ज दे रहा है 42GB एक्स्ट्रा डाटा, 84 दिन की वैधता के साथ
Xiaomi ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और सभी की निगाहें आगे के अपडेट के लिए 13 दिसंबर को होने वाले इवेंट पर होंगी। बता दें कि भारत में ज्यादातर Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन्स को हाल ही में MIUI 12.5 अपडेट मिलना शुरू हुआ है।
नोट: सभी इमेज काल्पनिक हैं!