Apple के मुड़ने वाले डिवाइस से पहले Xiaomi 18 Fold हुआ लॉन्च..मिलते हैं धांसू फीचर

HIGHLIGHTS

Xiaomi 18 Fold को लॉन्च कर दिया गया है।

यह फोन Apple के Foldable से कुछ दिन पहले लॉन्च हुआ है।

Xiaomi के इस Fold Phone में एक 6000mAh की बैटरी मिलती है।

Apple के मुड़ने वाले डिवाइस से पहले Xiaomi 18 Fold हुआ लॉन्च..मिलते हैं धांसू फीचर

एप्पल के 9 सितंबर वाले मेगा लॉन्च इवेंट से ठीक पहले चीनी स्मार्टफोन दिग्गज शाओमी (Xiaomi) ने फोल्डेबल मार्केट में अब तक का सबसे बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने अपने ऑटम फ्लैगशिप इवेंट में बहुप्रतीक्षित नेक्स्ट-जेनरेशन मुड़ने वाला स्मार्टफोन Xiaomi 18 Fold आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह केवल एक साधारण फोल्डेबल फोन नहीं है, बल्कि हार्डवेयर इनोवेशन का मास्टरक्लास नजर या रहा है। इसमें शाओमी का खुद का तैयार किया गया XRING O3 चिपसेट, दुनिया में पहली बार कमर्शियल तौर पर इस्तेमाल की गई LPDDR6 RAM, 200MP का Leica ट्रिपल कैमरा और 6,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। आइए इस फोन को लेकर सबकुछ जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अनोखा मिड-फोल्ड डिजाइन और 4,000 निट्स डिस्प्ले

फोन में बाहर की तरह 5.38-इंच और अंदर के तरफ 7.58-इंच की 120Hz LTPO OLED स्क्रीन्स दी गई हैं। फोन की बाहरी स्क्रीन थोड़ी चौड़ी है, जिससे इसका ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड सामान्य 6.9-इंच वाले फ्लैट फोन से 8% ज्यादा चौड़ा है। दोनों डिस्प्ले 1Hz से 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं।

अनफोल्ड होने पर इसकी मोटाई महज 5.02mm और फोल्ड होने पर 10.68mm रह जाती है। इसका वजन केवल 219 ग्राम है। फोन में 7-सीरीज एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम के साथ आगे और पीछे Xiaomi Dragon Crystal Glass 3.0 की सुरक्षा दी गई है, जो इसे 1.2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रखती है। स्क्रीन के लिए नेक्स्ट-जेन ड्रैगन बोन हिंज (Dragon Bone Hinge) और डबल-लेयर अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) का इस्तेमाल हुआ है, जिसे 492 स्ट्रक्चरल टेस्ट्स से गुजारा गया है ताकि फोल्डिंग क्रीज लगभग न के बराबर दिखे।

परफॉर्मेंस का नया राजा है ये Foldable Phone

TSMC के 3nm प्रोसेस पर बने इस 10-कोर चिपसेट (4.35GHz तक क्लॉक स्पीड) ने बेंचमार्क पर 50 लाख (5 Million) से ज्यादा का रिकॉर्ड स्कोर दर्ज किया है। इसका 4-कोर Xuanjie NPU 200 TOPS की जबर्दस्त AI कंप्यूटिंग पावर देता है। घरेलू सेमीकंडक्टर फर्म Changxin Memory के साथ मिलकर फोन में पहली बार नेक्स्ट-जेन LPDDR6 RAM उतारी गई है, जो UFS 4.1 स्टोरेज के साथ मिलकर पलक झपकते ही ऐप्स लोड करती है। नए सॉफ्टवेयर के दम पर स्क्रीन पर एक साथ 6 स्प्लिट-स्क्रीन ऐप्स स्मूथली रन किए जा सकते हैं।

200MP Leica ट्रिपल कैमरा सिस्टम

फोन में Leica Summilux का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया हैं, फोन में एक 200-मेगापिक्सल का में सेन्सर मिलता है जो f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट से लैस है। इसमें एक 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस (3.5x ऑप्टिकल जूम और OIS) के साथ आता है फोन में एक 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस (f/2.2 अपर्चर) के साथ आता है। सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में दोनों स्क्रीन्स पर 16-16 मेगापिक्सल के पंच-होल कैमरे मिलते हैं। फोन से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

6,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और फास्ट चार्जिंग

इतने स्लिम प्रोफाइल में शाओमी ने 6,000mAh की जिनशाजियांग (Jinshajiang) बैटरी फिट की है, जिसमें 20% सिलिकॉन कंटेंट का इस्तेमाल हुआ है। यह 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कितना है प्राइस

वेरिएंटचीन में कीमत (Yuan)भारतीय रुपयों में कीमत
12GB + 256GB10,999 युआन1,54,775 रुपये लगभग
12GB + 512GB11,999 युआन1,68,850 रुपये लगभग
16GB + 512GB12,999 युआन1,82,920 रुपये लगभग
16GB (LPDDR6) + 1TB14,999 युआन2,11,065 रुपये लगभग
16GB + 1TB (Ceramic Limited Edition)15,999 युआन2,25,135 रुपये लगभग

कंपनी ने सिलिकॉन नाइट्राइड से बना एक स्पेशल Ceramic Limited Edition भी उतारा है, जिसकी केवल 1,500 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी। फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इसकी आधिकारिक सेल चीन में 10 सितंबर 2026 से शुरू होगी। ग्लोबल और भारतीय उपलब्धता की घोषणा आने वाले हफ्तों में की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: लाइव लॉन्च होते देखें iPhone 18 Pro और iPhone Ultra Foldable Phone.. ये रही सम्पूर्ण डिटेल्स

साभार:

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile