लाइव लॉन्च होते देखें iPhone 18 Pro और iPhone Ultra Foldable Phone.. ये रही सम्पूर्ण डिटेल्स

HIGHLIGHTS

iPhone 18 Series लॉन्च अब बेहद ही करीब आ चुका है।

कंपनी 9 सितंबर को अपने स्पेशल ईवेंट में iPhone 18 Pro के साथ Apple के Foldable iPhone Ultra को लॉन्च करने वाली है।

यहाँ इन फोन्स को लाइव लॉन्च होते देखा जा सकता है।

लाइव लॉन्च होते देखें iPhone 18 Pro और iPhone Ultra Foldable Phone.. ये रही सम्पूर्ण डिटेल्स

टेक जगत की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित शाम अब बस कुछ ही समय दूर है। Apple इस हफ्ते अपने सालाना मेगा हार्डवेयर इवेंट में अपने नए iPhones को लॉन्च कर सकता है, इस ईवेंट को खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि इसमें पहले Foldable Apple iPhone को नहीं लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी अपने ‘Surprise and Shine’ ईवेंट में इस साल के एप्पल डिवाइस लॉन्च करने वाली है। यह इवेंट Apple के इतिहास में एक बड़े बदलाव का गवाह भी बनने वाला है। असल में, लंबे समय के बाद कंपनी के पूर्व CEO टीम कूक इस ईवेंट की मेजबानी नहीं करने वाले हैं। बल्कि इस ईवेंट में नए CEO Ternus को देखा जा सकता है। कर्मचारियों को भेजे गए एक इंटरनल मेमो में टर्नस ने आगामी लॉन्च को ‘Phenomenal’ करार दिया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ-साथ Apple का पहला मुड़ने वाला फोन यानी iPhone Ultra भी दुनिया के सामने आ सकता है। आइए जानते हैं इस इवेंट को भारत में कब और कहां लाइव देखा जा सकता है और इस बार कंपनी क्या क्या लॉन्च कर सकती है।

भारत में तारीख, समय और लाइव देखने का तरीका

Apple का ‘Surprise and Shine’ इवेंट बुधवार, 9 सितंबर 2026 को कैलिफोर्निया स्थित एप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित होगा। भारतीय दर्शकों के लिए इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग रात 10:30 बजे (IST) शुरू होगी। अगर आप इन फोन्स को लॉन्च होते लाइव देखना चाहते हैं तो किसी भी वेब ब्राउज़र पर जाकर apple.com पर सीधे लाइव स्ट्रीम देखी जा सकती है। इसके अलावा इस लाइव स्ट्रीमिंग को आप कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं।


हालांकि, स्मार्ट टीवी, आईपैड या आईफोन पर Apple TV ऐप के जरिए भी ईवेंट को 4K क्वालिटी में स्ट्रीम किया जा सकता है।

इवेंट में क्या-क्या हो सकता है लॉन्च?

इस ईवेंट में कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। खबरों के अनुसार, स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल्स इस ईवेंट में लॉन्च नहीं किया जाएगा, बल्कि इस फोन को 2027 की शुरुआत तक के लिए टाल दिया गया है, इसलिए 9 सितंबर का पूरा फोकस केवल प्रो मॉडल्स पर रहेगा। इन फोन्स में A20 Pro चिपसेट मौजूद होने वाला है, जो 2nm प्रोसेस पर निर्मित हैं। यह परफॉर्मेंस और एआई स्पीड में 18% तक फास्ट हैं।

कैमरा आदि को देखा जाए तो मेन कैमरे में मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर (Mechanical Aperture) मिलने की चर्चा है, जिससे कम रोशनी और डेप्थ-ऑफ-फील्ड पर शानदार कंट्रोल मिलेगा। नए स्काई ब्लू और बरगंडी/डार्क रेड शेड्स के साथ बेहतर वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी फोन में मिलने वाले हैं।

कंपनी इस ईवेंट में अपना पहला मुड़ने वाला फोन भी लॉन्च करने वाली है। iPhone Ultra (iPhone Fold) ऐपल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन इस शो का सबसे बेस्ट लॉन्च होने वाला है। मुड़ने पर पासपोर्ट के साइज का कॉम्पैक्ट डिजाइन इस फोन में मिलेगा, आउटर डिस्प्ले 5.5-इंच की होने वाली है और इसे अनफोल्ड करने पर एक 7.8-इंच की बड़ी डिस्प्ले आपको मिलेगी, जो 120Hz ProMotion OLED पैनल है। क्रीज-फ्री हिंज और Touch ID भी इस फोन में आपक्कों मिलने वाला है।

अगर कीमत को देखा जाए तो फोन $2,000 यानि (करीब 1.8 लाख+ रुपये) से शुरू होने का अनुमान है। इसके अलावा इए ईवेंट में कंपनी अपनी Apple Watch Series 12 और Watch Ultra को भी लॉन्च कर सकती है। नए S-सीरीज चिप के साथ ऑल-डे कंटीन्यूअस हार्ट-रेट मॉनिटरिंग और नया सेरेमिक केस वेरिएंट पेश किया जा सकता है। इसके अलावा और क्या लॉन्च होने वाला है, यह आपको इस ईवेंट के दौरान ही पता चल जाने वाला है।

यह भी पढ़ें: Poco X8 Power vs OnePlus Nord CE6: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile