Poco X8 Power vs OnePlus Nord CE6: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
Poco X8 Power और OnePlus Nord CE6 दोनों ही अपर मिड-रेंज सेगमेंट के ऐसे स्मार्टफोन हैं, जिनमें बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस पर खास फोकस किया गया है। हालांकि, दोनों डिवाइसेज़ की कीमत और फीचर्स में कुछ अहम अंतर भी देखने को मिलते हैं। अगर आप इनमें से किसी फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए दोनों की तुलना करते हैं और जानते हैं कौन सा फोन किस मामले में आगे निकलता है।
SurveyPoco X8 Power vs OnePlus Nord CE6
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Poco X8 Power और OnePlus Nord CE6 दोनों में पॉलीकार्बोनेट फ्रेम और बैक दिया गया है। Poco X8 Power की मोटाई 8.65mm और वजन 229 ग्राम है, जबकि OnePlus Nord CE6 8.5mm मोटा और 215 ग्राम भारी है। यानी Nord CE6 थोड़ा हल्का और इस्तेमाल में ज्यादा आरामदायक है। ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो Poco X8 Power में Gorilla Glass Victus 2 और IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती है। वहीं Nord CE6 में Crystal Guard ग्लास, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और समान IP रेटिंग्स दी गई हैं।
डिस्प्ले में Poco X8 Power में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED पैनल है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। OnePlus Nord CE6 में थोड़ा छोटा 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। दोनों में 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज और 3,200Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग मिलता है। POCO में Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट मिलता है, जबकि Nord CE6 में HDR10 सपोर्ट है। इसलिए वीडियो और HDR कंटेंट के लिए POCO X8 Power को बढ़त मिलती है, जबकि गेमिंग में Nord CE6 का 144Hz डिस्प्ले आकर्षक है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus Nord CE6 आगे है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जबकि Poco X8 Power में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। दोनों चिपसेट 4nm प्रोसेस पर आधारित हैं, लेकिन Snapdragon 7s Gen 4 ज्यादा दमदार है। इसलिए हैवी ऐप्स और गेमिंग में Nord CE6 बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। दोनों फोन में 8GB LPDDR5X RAM मिलती है। स्टोरेज में POCO X8 Power का 256GB वेरिएंट UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है, जबकि Nord CE6 में UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Poco X8 Power Android 16 आधारित HyperOS 3 और OnePlus Nord CE6 Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। हालांकि, लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में Poco आगे है। इसे चार साल के Android अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जबकि Nord CE6 को दो बड़े Android अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा सेटअप की बात करें तो Poco X8 Power में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है।

OnePlus Nord CE6 में भी 50MP का मेन कैमरा है, लेकिन इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। इसमें अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं दिया गया है। फ्रंट में 32MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा है, जो EIS सपोर्ट करता है। OnePlus Nord CE6 के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Poco X8 Power साफ तौर पर आगे है। इसमें 10,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जबकि OnePlus Nord CE6 में 8,000mAh की बैटरी मिलती है।
चार्जिंग में भी Poco आगे है। X8 Power में 100W HyperCharge सपोर्ट मिलता है, जबकि Nord CE6 80W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दोनों फोन में 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग फीचर दिया गया है।
भारत में कीमत
- भारत में Poco X8 Power की कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 35,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल के लिए 38,999 रुपये है।
- वहीं OnePlus Nord CE6 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: iQOO Z11xa 5G vs Vivo T5x 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
