Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, Leica कैमरा सेटअप बना रहा खास, फीचर्स हो गए लीक, चेक करें संभावित कीमत

HIGHLIGHTS

Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च हो सकता है.

फोन में Leica कैमरा और 6500mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है.

Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये हो सकती है.

Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, Leica कैमरा सेटअप बना रहा खास, फीचर्स हो गए लीक, चेक करें संभावित कीमत

Xiaomi जल्द भारत में अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च करने जा रही है. कंपनी इस फोन को 4 जून को भारतीय बाजार में पेश करेगी. लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत, कैमरा और कई बड़े फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi 17T में मिल सकता है प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision सपोर्ट और 3500 निट्स तक Peak Brightness मिलने की उम्मीद है. फोन में फ्लैट एज डिजाइन देखने को मिल सकता है और कंपनी इसे प्रीमियम लुक के साथ पेश कर सकती है.

Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर और बड़ी बैटरी

रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया जा सकता है. इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है. फोन में 6500mAh की बड़ी Silicon-Carbon बैटरी दी जा सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है.

Leica कैमरा सेटअप हो सकता है सबसे बड़ा आकर्षण

Xiaomi 17T में Leica ब्रांडिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है. लीक के मुताबिक इसमें 50 मेगापिक्सल का Light Hunter 800 प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है. इसके साथ 50 मेगापिक्सल का Periscope Telephoto कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो 5X Optical Zoom सपोर्ट करेगा.

इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का Ultra-Wide कैमरा भी शामिल हो सकता है. वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन के सभी रियर कैमरों से 4K 60fps रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है. वहीं फ्रंट कैमरा 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट कर सकता है.

Android 16 और IP68 रेटिंग मिल सकती है

रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17T Android 16 के साथ लॉन्च हो सकता है. फोन में IP68 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षा दे सकेगा. कंपनी इसे Violet और Deep Blue जैसे कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है.

भारत में इतनी हो सकती है कीमत

लीक के अनुसार Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत भारत में 59,999 रुपये हो सकती है. फोन को 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है. अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो Xiaomi 17T का मुकाबला OnePlus OnePlus 15R, Google Pixel 10a और Motorola Signature जैसे स्मार्टफोन्स से हो सकता है.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile