भूल जाओगे Samsung के लेटेस्ट फोन, Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करने वाला है Xiaomi 15 Series, देखें क्या हो सकता है खास
Xiaomi भारत में अगले महीने अपनी Xiaomi 15 Series को लॉन्च कर सकता है।
ऐसा माना जा रहा है कि इंडिया में Xiaomi 15 Series का प्राइस कुछ बढ़ा हुआ हो सकता है।
Phone Series को Snapdragon 8 Elite पर पेश किया जा सकता है।
गूगल से लेकर iQOO तक, हर ब्रांड ने भारत में अपनी नई पीढ़ी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं, लेकिन Xiaomi इस मामले में अभी तक पीछे ही है। हालांकि, अब इंटरनेट पर अफवाहें और लीक सामने आ रहे हैं कि Xiaomi 15 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च की जा सकती है।
Xiaomi पहले ही चीन में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro लॉन्च कर चुका है, लेकिन यह साफ नहीं है कि दोनों स्मार्टफोन भारत में आएंगे या नहीं। पिछले साल, Xiaomi ने भारत में केवल दो स्मार्टफोन – Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra लॉन्च किए थे। अब Xiaomi 15 सीरीज का Ultra वेरिएंट अगले महीने ग्लोबल डेब्यू कर सकता है, जिससे इसकी भारत में लॉन्च होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। अब देखना होगा कि आखिर Xiaomi की ओर से आखिरी निर्णय क्या लिया जाता है।
टिपस्टर अभिषेक यादव के एक नए लीक के अनुसार, Xiaomi भारत में अगले महीने या तो Xiaomi 15 सीरीज या Redmi 14 5G लॉन्च कर सकता है। हालांकि, अगर हम ध्यान से देखें, तो Xiaomi 15 सीरीज को लॉन्च करना अधिक समझदारी होगी, क्योंकि ब्रांड पहले ही नेक्स्ट-जेन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने में देरी कर चुका है। इसके अलावा, Redmi 13 5G, जो आने वाले Redmi 14 5G की पिछली पीढ़ी का फोन है, जुलाई 2024 में लॉन्च हुआ था, ऐसे में फरवरी 2025 में Redmi 14 5G को लॉन्च करना थोड़ा जल्दबाजी हो सकती है।
अब, आइए Xiaomi 15 सीरीज की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालते हैं।
Xiaomi 15 सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi 14 और 14 Ultra को भारत में क्रमशः 69,999 रुपये और 99,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, Xiaomi 15 की कीमत चीन में थोड़ी बढ़ाई गई, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में भी इस स्मार्टफोन सीरीज की कीमत में थोड़ा इजाफा हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi 15 भारत में 80,000 रुपये से कुछ कम प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Ultra वेरिएंट की कीमत पिछले साल की तरह ही रह सकती है।
अगर स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Xiaomi 15 सीरीज में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होने वाला है। इसके अलावा, इसमें 2K AMOLED डिस्प्ले, 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप, और 90-वॉट की फास्ट वायर्ड चार्जिंग को भी रखा जा सकता है। Ultra मॉडल में भी यही प्रोसेसर मिलेगा, लेकिन इसमें कैमरा सिस्टम कुछ अलग और दमदार हो सकता है। अभी के लिए इन फोन्स के इंडिया लॉन्च के बारे में यही जानकारी सामने आई है।