Xiaomi 13 Ultra के आधिकारिक लॉन्च की पुष्टि हुई, देखें अब तक मिली डीटेल

Xiaomi 13 Ultra के आधिकारिक लॉन्च की पुष्टि हुई, देखें अब तक मिली डीटेल
HIGHLIGHTS

Xiaomi 13 Ultra को 18 अप्रैल को शाम 7 बजे पेश किया जाएगा

कंपनी Xiaomi Pad 6 series को भी पेश कर सकती है

Xiaomi 13 Ultra में 1 इंच Sony IMX989 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा

Xiaomi 13 Ultra के आधिकारिक लॉन्च की पुष्टि हो गई है। डिवाइस को 18 अप्रैल को शाम 7 बजे पेश किया जाएगा। Xiaomi स्मार्टफोन के लिए ग्लोबल लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा। डिवाइस को चीन में भी पेश किया जाएगा। 

इसे भी देखें: भारी डिस्काउंट और एक्सचेंज के साथ मिल रहे हैं ये चार लैपटॉप, देखें Amazon का ये खास ऑफर

अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। शाओमी इस इवेंट में अन्य प्रोडक्ट जैसे Xiaomi Pad 6 series को भी पेश कर सकती है। 

टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, Xiaomi 13 Ultra को Vario-Summicron 1 इंच का मुख्य कैमरा वेरीएबल अपर्चर के साथ आएगा। चारों कैमरा f/1.8 से f/3.0 के अपर्चर रेंज के साथ आएंगे और 12mm से 120mm तक फोकल लेंथ कवर करेंगे। 13 Ultra को 5x ऑप्टिकल ज़ूम दिया जाएगा। 

xiaomi 13 ultra

Xiaomi 13 Ultra में 1 इंच Sony IMX989 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। डिवाइस में Sony IMX858 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा मिलेंगे जिसमें अल्ट्रा-वाइड, टेलीफोटो और पेरीस्कोप ज़ूम सेन्सर शामिल होंगे। डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। 

इसे भी देखें: Tecno का पहला फोल्डेबल फोन हुआ लॉन्च, देखें 4 फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi 13 Ultra को भारत, इंडोनेशिया और तुर्की में पेश नहीं किया जाएगा। स्मार्टफोन को EEA, Russia, और Taiwan जैसे ग्लोबल बाजारों में पेश किया जाएगा। डिवाइस जापान में भी एंट्री ले सकता है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo