Xiaomi 12i HyperCharge की भारत में जल्द होने वाली है धमाकेदार एंट्री, लॉन्च के बारे में जानिए फुल डीटेल्स

Xiaomi 12i HyperCharge की भारत में जल्द होने वाली है धमाकेदार एंट्री, लॉन्च के बारे में जानिए फुल डीटेल्स
HIGHLIGHTS

Redmi Note 12 सीरीज़ में चार मॉडल्स शामिल किए गए हैं

12i फ़ैमली फोंस साल 2023 की शुरुआत में लॉन्च किए जा सकते हैं

फोन में 6.67-इंच की फुल HD+ 120Hz OLED डिस्प्ले दी जाएगी

शाओमी ने हाल ही में अपनी Redmi Note 12 सीरीज़ चीन में लॉन्च की है, जिसमें  चार फोंस शामिल किए गए हैं जिसमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro, Redmi Note 12 Pro+, और Redmi Note 12 Explorer Edition शामिल होंगे। ये फोंस जल्द ही एक अलग नाम के साथ भारतीय स्टोर्स में भी लाए जाएंगे MIUI टेस्टर 'Kacper Skzypek' के द्वारा यह पता चला है कि टॉप-ऑफ-द-लाइन Redmi Note 12 Pro+ मॉडल भारत में Xiaomi 12i हाइपरचार्ज के रूप में लॉन्च कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आईफोन 14 से लेकर वनप्लस के ये फोंस हुए हैं इस साल लॉन्च, देखें डीटेल

शाओमी के हाइपरचार्ज फोंस के साथ सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देने पर फोकस किया जा रहा है। जैसे कि, Xiaomi 11i HyperCharge 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी पिछली सीरीज़ का फोन रीब्रांडेड Redmi Note 12 Pro+ है, इसलिए यह संभावना है कि यह 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। यह अभी भी क्लियर नहीं है कि क्या Redmi Note 12 Pro, Xiaomi 12i की तरह लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, Xiaomi 11i में दो डिवाइसेज़ शामिल थे, Xiaomi 12i सीरीज़ में Xiaomi 12i और Xiaomi 12i HyperCharge शामिल किये जा सकते हैं।

redmi 12i

रीडर्स यह ध्यान दें कि शाओमी की ओर से अभी तक भारत में Xiaomi 12i सीरीज़ के लॉन्च के बारे में किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की हैं। इंटरनेट से यह जानकारी मिली है कि 12i फ़ैमली के फोंस 2023 की शुरुआत में भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। Xiaomi 12i HyperCharge की स्पेसिफिकेशंस के बारे में आप आगे जान सकते हैं।

Xiaomi 12i HyperCharge, Redmi Note 12 Pro+ का ही एक बदला हुआ वर्जन होगा, इसमें सिमिलर कन्फ़िगरेशन की उम्मीद की जा सकती है। इसमें एक 6.67-इंच का फुल HD+ 120Hz OLED पैनल दिया जाएगा। यह फोन मीडियाटेक डिमेन्सिटी 1080 SoC के साथ आएगा और इसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Google ने प्ले स्टोर से हटाए 13 खतरनाक ऐप, जल्दी अपने फोन से करें डिलीट

Xiaomi 12i HyperCharge में फोटोग्राफी के लिए एक ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 200MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड, और 2MP मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फ़ी और विडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट पर एक 16MP स्नैपर दिया जाएगा।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo