OMG! लॉन्च हो गया दुनिया का पहला 18GB रैम वाला स्मार्टफोन, स्टॉरिज भी है 1TB, देखें कीमत
ZTE ने अपने एक लिमिटेड इडिशन मॉडल को लॉन्च कर दिया गया है, इस मॉडल को चीन के बाजार में ZTE Axon 30 Ultra Aerospace Edition नाम दिया जा रहा है
आपको बात देते है कि इस मोबाइल फोन की सबसे खास बात यह है कि यह 18GB की रैम और 1TB की स्टॉरिज के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है
अगर हम प्राइस की बात करें तो इस मोबाइल फोन को चीन के बाजार में 6,998 युआन में लॉन्च किया गया है

ZTE ने अपने एक लिमिटेड इडिशन मॉडल को लॉन्च कर दिया गया है, इस मॉडल को चीन के बाजार में ZTE Axon 30 Ultra Aerospace Edition नाम दिया जा रहा है। आपको बात देते है कि इस मोबाइल फोन की सबसे खास बात यह है कि यह 18GB की रैम और 1TB की स्टॉरिज के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, हालांकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन को स्पिरिट ऑफ स्पेस और चीनी स्पेस हीरो आदि को एक ट्रिब्यूट देने के लिए निर्मित किया गया है। जैसा कि हम इस फोन की सबसे बड़ी खासियत आपको बात ही चुके हैं। यह दुनिया का इकलौता फोन है जो इस खूबी के साथ आता है। हालांकि इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बात देते है कि इस फोन में आपको वर्चुअल रैम फीचर भी मिल रहा है।
इस फोन को एक स्पेस थीम पर निर्मित किया गया है, जो आपको एक अलग ही अनुभव देने वाला है। हालांकि यह एक एक्सक्लूसिव फोन भी है, जो अपने आप में बेहद ही खास है।

यह एक काल्पनिक इमेज है!
ZTE Axon 30 Ultra Aerospace Edition स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर
इस मोबाइल फोन में अगर रैम और स्टॉरिज के अलावा जो इसकि सबसे बड़ी खासियत है बात करें तो आपको बात देते है कि फोन में आपको अन्य की फीचर मिल रहे हैं, जैसे फोन में आपको एक 6.67-इंच की FHD+ Curved AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, इसमें HDR10+ का सपोर्ट भी है। हालांकि आपको बता देते है कि फोन को 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया गया है। इस दुनिया के पहले सबसे तगड़े फोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में 18GB रैम और 1TB स्टॉरिज भी मिल रही है।
कैमरा आदि की बात करें तो इस स्पेशल एडीशन वाले फोन में आपको एक क्वाड कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा आपको बता देते है कि फोन में आपको तीन 64MP के लेंस मिल रहे हैं, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का पेरिस्कोप लेंस भी मिल रहा है, फोन में आपको एक 16MP का फ्रन्ट कैमरा मिल रहा है, इतना ही इस फोन में आपको एक 4600mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 65W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। अगर हम प्राइस की बात करें तो इस मोबाइल फोन को चीन के बाजार में 6,998 युआन में लॉन्च किया गया है।
