Vivo Y3s इंडिया के मार्किट में लॉन्च, बेहद कम है इसकी कीमत लेकिन गजब के हैं फीचर
वीवो ने भारत में वीवो Y3s 2021 को लॉन्च कर दिया है
Vivo Y3s 2021 Mediatek Helio P35 SoC के साथ आता है और इसमें 5000mAh की बैटरी है
डिवाइस की कीमत 9,490 रुपये है
वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन वीवो वाई3एस 2021 लॉन्च कर दिया है। चीनी निर्माता एक बजट डिवाइस के साथ आया है, जिसकी कीमत 10,000 रुपये से कम है, इस डिवाइस में आपको कम कीमत में काफी कुछ मिल रहा है। वीवो वाई3एस में 6.51 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और 5000 एमएएच की बैटरी है। यह एंड्रॉइड 11 (गो एडिशन) पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको फनटच ओएस 11 का सपोर्ट मिल रहा है। यह भी पढ़ें: अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई स्पीड डेटा और फ्री में चाहिए ये बेनेफिट्स तो ये प्लान्स सिर्फ आपके लिए ही हैं
Vivo Y3s का प्राइस और सेल डिटेल्स
Vivo Y3s 2021 की कीमत 9,990 रुपये है, लेकिन यह लॉन्च डिस्काउंट के साथ 9,490 रुपये में उपलब्ध है। यह तीन रंगों में उपलब्ध होगा: फोन को आप पर्ल व्हाइट, स्टारी ब्लू और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में ले सकते हैं। यह भी पढ़ें: जियो धमाका प्लान्स: डेली डेटा लिमिट नहीं... रोजाना जितना डेटा चाहिए उतना इस्तेमाल करें..!
Vivo Y3s के स्पेसिफिकेशन और फीचर
विवो Y3s 2021 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ Mediatek Helio P35 SoC पर काम करता है। डिवाइस में एक dedicated माइक्रोएसडी स्लॉट है जिससे आप सिम स्लॉट से समझौता किए बिना फोन की स्टॉरिज को बढ़ा सकते हैं। डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 16 घंटे की एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग या 9 घंटे के गेमप्ले की पेशकश करने का दावा करती है। ये भी पढ़ें: Vi यूजर्स को जल्द लग सकता है सदमा, जानें क्या है Vodafone idea की सबसे बड़ी मुश्किल
यूजर्स को फोन में फनटच ओएस 11 कस सपोर्ट मिल रहा है और डिवाइस एंड्रॉइड 11 गो एडिशन पर काम करता है। डिस्प्ले और डिज़ाइन की बात करें तो फोन में आपको यानि Vivo Y3s 2021 में एक 6.51 इंच की स्क्रीन मिल रही है, जो कि 720p+ IPS LCD पैनल है। फ्रंट में आपको ड्रॉप नॉच डिज़ाइन मिल रहा है, जिसमें 5MP का सेल्फी कैमरा है। पीछे की तरफ फोन में एक 13MP का सेंसर और एक टॉर्च मिल रही है। डिवाइस एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5 मिमी हेडफोन जैक के सपोर्ट के साथ आता है। यह भी पढ़ें: कहीं खो गया है PAN Card, ये रहा फटाफट डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका