64MP कैमरा और तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y200 5G, कुछ ही देर में शुरू होगी First Sale
Vivo ने भारत में अपनी लेटेस्ट लोअर मिड-रेंज 5G पेशकश Vivo Y200 5G को लॉन्च कर दिया है।
यह हैंडसेट आज शाम 4 बजे से वीवो के ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Vivo Y200 5G में 4800mAh बैटरी दी गई है जो 44W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है।
Vivo ने भारत में अपनी लेटेस्ट लोअर मिड-रेंज 5G पेशकश Vivo Y200 5G को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले आदि के साथ आया है। यह एक ऐसे प्राइस सेगमेंट में लॉन्च हुआ है जो पहले से ही भरा हुआ है, तो क्या यह दूसरे प्रतिस्पर्धियों से खुद को अलग कर सकेगा? आइए एक नजर डालें।
Vivo Y200 5G: कीमत और उपलब्धता
Vivo Y200 एक सिंगल 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है जिसकी कीमत 21,999 रुपए रखी गई है। यह दो रंगों जंगल ग्रीन और डेजर्ट गोल्ड में उपलब्ध है। ग्राहक SBI, IndusInd, IDFC First, Yes Bank और अन्य फाइनेंशियल पार्टनर्स के जरिए 2500 रुपए तक का कैशबैक भी पा सकते हैं। यह हैंडसेट आज शाम 4 बजे से वीवो के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Vivo Y200: स्पेसिफिकेशन्स
वीवो का नया स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित फनटच ओएस 13 पर चलता है और इसमें 6.67-इंच HDR10+ E4 AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 394 ppi, 100% P3 कलर गैमट और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो को सपोर्ट करती है। यह फोन एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिपसेट से लैस है जिसे 8GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
Y200 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64MP f/1.79 मेन सेंसर और 2MP f/2.4 बोकेह कैमरा शामिल है। इसके अलावा फोन में 16MP f/2.0 फ्रन्ट फेसिंग कैमरा भी मिल रहा है जिसे डिस्प्ले के टॉप पर एक पंच-होल कटआउट में रखा गया है।
डिवाइस में 4800mAh बैटरी दी गई है जो 44W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है। इसके कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल-बैंड वाईफ़ाई, ब्लूटूथ 5.1, USB-C पोर्ट और GPS शामिल हैं। इसके अलावा बायोमेट्रिक्स के लिए इसमें एक इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।