वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वीवो वाई15सी लॉन्च कर दिया है। Vivo Y15c इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Vivo Y15s जैसा ही है। Vivo Y15c को भारतीय बाजार में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
वीवो वाई15सी को वीवो इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, हालांकि फिलहाल कीमत और सेल डिटेल्स के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि उम्मीद है कि वीवो वाई15सी स्मार्टफोन, वीवो वाई15एस की कीमत के आपस हो हो सकता है। Vivo Y15s की शुरुआती कीमत 10,990 रुपये है।
एंड्रॉइड 12 के साथ वीवो वाई15सी स्मार्टफोन में फनटच ओएस 12 दिया गया है। साथ ही वीवो के इस फोन में 6.51 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। Vivo Y15c फोन MediaTek Helio P35 प्रोसेसर के साथ 3GB तक रैम और 64GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरे की बात करें तो Vivo Y15c में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस और f/2.2 अपर्चर के साथ दो रियर कैमरे हैं। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
कनेक्टिविटी के लिए वीवो वाई15सी में 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, एफएम रेडियो, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile