Vivo Y15A हुआ लॉन्च, देखें इसके प्रभावशाली स्पेक्स और फीचर्स

Highlights

Vivo ने अपने Vivo Y15A को लॉन्च कर दिया है

इस स्मार्टफोन को अभी के लिए मात्र फिलीपींस के बाजार में लॉन्च किया गया है

ऐसा माना जा रहा है कि India के मार्किट में इस मोबइल फोन को लगभग 12,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

अभी इस महीने की शुरुआत में ही Vivo ने अपनी Y Series के तहत एक नए स्मार्टफोन को यानि Vivo Y15A को लॉन्च किया था, यह एक किफायती स्मार्टफोन है जो दमदार स्पेक्स के साथ लॉन्च किया गया है। हालांकि अब इस स्मार्टफोन को फिलीपींस के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन को आप मिस्टिक ग्रीन और वैव ब्लू रंगों में खरीद सकते हैं। 

Vivo Y15A के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर 

अब Vivo Y15A को लॉन्च कर दिया गया है। इसका मतलब है कि इसके स्पेक्स को लेकर अब कोई भी राज नहीं रहा है। Vivo Y15A स्मार्टफोन को एक 6.51-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन में आपको एक वाटरड्रॉप नॉच भी मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में फ्रन्ट कैमरा के तौर पर आपको एक 8MP का कैमरा मिल रहा है, इतना ही नहीं फोन में आपको एक Dual Camera मिल रहा है, जिसमें प्राइमेरी कैमरा एक 13MP का लेंस है, इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का सेकन्डेरी कैमरा मिल रहा है। 

इस स्मार्टफोन में आपको MediaTek Helio P35 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 4GB रैम मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको 64MP की स्टॉरिज क्षमता भी मिल रही है। यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिल रही है। 

क्या अंतर है Vivo Y15A और Vivo Y15S में?

आपको बात देते है कि Vivo Y15A और Vivo Y15S स्मार्टफोन्स के स्पेक्स लगभग एक जैसे ही हैं। हालांकि अगर अंतर की बात करें तो आपको बात देते है कि फोन में आपको रैम और रोम का अंतर देखने को मिलने वाला है। Vivo Y15S में आपको 3GB रैम और 32GB स्टॉरिज मिल रही है, इसके अलावा Vivo Y15s को एंड्रॉयड गो पर लॉन्च किया गया है। 

कब इंडिया में आएगा/लॉन्च होगा Vivo Y15A स्मार्टफोन?

अभी के लिए Vivo Y15A स्मार्टफोन को फिलीपींस के बाजार में खरीद जा सकता है। हालांकि ब्रांड ने अभी तक अन्य बाजारों में इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि इंडिया में प्राइस की बात करें तो ऐसा माना जा रहा है कि फोन को 12,000 रुपये के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसकी जानकारी आपको लॉन्च के बाद ही मिलने वाली है। 

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles