धमाकेदार Vivo X60 सीरीज में जुड़ने जा रहे हैं Vivo X70 और Vivo X70 Pro, बहुत सारी डिटेल्स ऑनलाइन लीक, देखें डिटेल्स
Vivo X70 और Vivo X70 Pro के लीक रेंडर ऑनलाइन सामने आये हैं
हालाँकि रेंडर्स के अलावा फोंस के प्रमुख स्पेक्स भी सामने आये हैं
Vivo X70 Series को सितम्बर के महीने में लॉन्च किया जा सकता है

वीवो एक्स70 (Vivo X70) और एक्स70 प्रो (Vivo X70 Pro) दोनों के सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है एक लेटेस्ट लीक से आगामी फोन (Upcoming Vivo Phones) के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। वीवो (Vivo) ने कुछ समय पहले ही Vivo X60 सीरीज लॉन्च की थी। इस सीरीज में अपने दमदार कैमरा के दम पर कैमरा को पसंद करने वाले लोगों में रूचि बढ़ाई है। अब, विवो X70 (Vivo X70) और वीवो X70 प्रो (Vivo X70 Pro) को X60 (Vivo X60) और X60 प्रो (Vivo X60 Pro) के उत्तराधिकारी होने की उम्मीद है इन दोनों ही फोंस को लेकर अब इंटरनेट पर काफी जानकारी मौजूद है। यह भी पढ़ें: पुराने एंड्राइड फोन से नए स्मार्टफोन में डेटा कैसे ट्रांसफर करें, देखें सबसे सरल तरीका
Good Morning everyone! How about to start this Wednesday with a fresh new leak?...
— Steve H.McFly (@OnLeaks) August 25, 2021
Well, here comes your first complete and detailed look at the #VivoX70Pro! (360° video + gorgeous 5K renders + dimensions)
On behalf of my Friends over @91mobiles -> https://t.co/Kt92Itm8Ch pic.twitter.com/rDRG0x1SOw
लोकप्रिय टिपस्टर ओनलीक्स (OnLeaks) के सहयोग से 91Mobiles और MySmartPrice की विशेष रिपोर्ट के अनुसार, हमें यह देखने को मिलता है कि कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के अलावा वीवो एक्स70 (Vivo X70) और वीवो एक्स70 प्रो (Vivo X70 Pro) कैसे दिखेंगे। दोनों फोन मीडियाटेक Dimensity 1200 चिपसेट होने की उम्मीद है इसके अलावा फोंस में काफी सारे स्पेक्स एक जैसे होने वाले हैं। स्टैण्डर्ड Vivo X70 और Vivo X70 Pro model के बीच प्रमुख अंतर gimbal stabilization system की उपस्थिति हो सकता है। यह भी पढ़ें: Aadhaar Card Update: अगर अपने आधार में बदलना चाहते हैं नाम, ये रहा नया तरीका
And now, in addition to my #Vivo X70 Pro leak, here comes your first complete look at the vanilla #VivoX70! (360° video + stunning 5K renders + dimensions)
— Steve H.McFly (@OnLeaks) August 25, 2021
This time on behalf of @mysmartprice -> https://t.co/CfwA2Zc1Or pic.twitter.com/xf5pGZLcnB
Vivo X70 और Vivo X70 Pro के लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

अगर लीक रेंडर की बात की जाए तो आपको बता देते है कि Vivo X70 मोबाइल फोन में आपको एक 6.5-इंच की डिस्प्ले मिलने वाली है, इसके अलावा Vivo X70 Pro में आपको एक इसी साइज़ की कर्व्ड स्क्रीन देखने को मिलने वाली है। दोनों ही फोंस में आपको पंच-होल कटआउट मिलने वाला है, इसके अलावा यह आपको टॉप-सेण्टर में देखने को मिलने वाला है। फोन में आपको चारों ओर काफी थिन बेजल्स भी मिलने वाले हैं, जो मात्र नाम के लिए ही फोंस में होंगे। यह भी पढ़ें: क्या आप भी हैं Mi यूजर? जल्द बंद हो सकता है ब्रांड, जानें क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

इसके अलावा आपको बता देते है कि Vivo X70 मोबाइल फोन आपको 8mm थिकनेस के साथ मिलने वाला है। हालाँकि अगर हम Vivo X70 Pro की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि 7.7mm थिकनेस के साथ आने वाला है। दोनों ही फोंस में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलने वला है, साथ ही फोन में आपको FHD+ रेजोल्यूशन हाई-रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea यूजर्स को मिल रहा है डबल डेटा, देखें किन प्लान्स पर लागू है स्कीम

ऐसा भी सामने आ रहा है कि दोनों ही फोंस यानी Vivo X70 और Vivo X70 Pro में आपको MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट मिलने वाला है, इसके अलावा फोंस में आपको 12GB तक रैम भी मिलेगी। ऐसा भी सामने आ रहा है कि फोंस में 256GB स्टोरेज वैरिएंट भी होने वाला है। इसे भी पढ़ें: Jio ने बिगाड़ा Airtel का खेल, 79 रुपये वाले प्लान को पटखनी देने बाजार में आया धाकड़ प्लान, कम पैसे में मिल रहा बहुत कुछ

Vivo X70 मोबाइल फोन में आपको ज़िस ब्रांडिंग के साथ एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, साथ ही फोन में आपको ट्रिपल LED फ़्लैश भी मिल रही है। हालाँकि Vivo X70 Pro में लीक से सामने आ रहा है कि इसमें आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जो एक वर्टीकल स्टैक में देखने को मिल रहा है, इतना ही नहीं इसमें आपको एक ट्रिपल LED फ़्लैश भी मिलेगी। हालाँकि कैमरा के बारे में सही जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, सितम्बर में लॉन्च से पहले इन फोंस के बारे में काफी जानकारी सामने आने वाली है। इसे भी पढ़ें: कैसे Aadhaar Card में बदलें मोबाइल नंबर और ऑनलाइन कैसे करें डाउनलोड
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile