लॉन्च से पहले ही जान लें धाकड़ कैमरा वाले Vivo X300 और Vivo X300 Pro का इंडिया प्राइस, स्पेक्स भी हैं कमाल
Vivo अपनी नई X300 सीरीज़ को भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। चीन में पहले से लॉन्च होने के कारण अब इस सीरीज के दोनों ही फोन्स के बारे में कोई भी जानकारी छिपी हुई नहीं है। अब सभी स्पेक्स और अन्य जानकारी सामने आ चुकी है, हालांकि, प्राइस को लेकर अभी के लिए जानकारी बची थी, जो अब सामने आई है। भारत में Vivo की इस स्मार्टफोन सीरीज की कीमत को लेकर ही संशय बना हुआ था, अब इस रहस्य से भी कहीं न कहीं पर्दा उठ गया है। अब टिप्स्टर अभिषेक यादव की ओर से फोन्स के प्राइस को ऑनलाइन शेयर कर दिया गया है। हालांकि, यह प्राइस आधिकारिक तौर पर कंपनी की ओर से शेयर नहीं किया गया है, हालांकि, फिर भी अब कीमत हमारे सामने है। अब हम जानते है कि आखिर इंडिया में Vivo X300 Series का प्राइस क्या हो सकता है।
Vivo X300 Series की इंडिया प्राइस (लीक्ड डिटेल्स)
लीक के मुताबिक, Vivo X300 का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 75,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, वहीं 12GB + 512GB मॉडल 81,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च हो सकता है, इसके अलावा फोन के 16GB + 512GB मॉडल को 85,999 रुपये में पेश किया जा सकता है। Vivo X300 Pro भारत में सिर्फ एक ही वेरिएंट में आएगा इसके प्राइस को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह फोन 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल में 1,09,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo द्वारा प्रमोट किए जा रहे प्रो-लेवल फ़ोटोग्राफी किट की कीमत भी लीक में सामने आई है, जो लगभग 19,999 रुपये के आसपास बताई जा रही है।
चीन के बाजार में क्या था Vivo X300 Series का प्राइस
चीनी बाज़ार की तुलना में ये कीमतें काफी अधिक हैं। चीन में X300 का 12/256GB मॉडल लगभग 54,700 रुपये में और X300 Pro का 16/512GB वेरिएंट करीब 75,000 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। भारतीय कीमतों में बढ़ोतरी इस सीरीज़ को एक प्रीमियम सेगमेंट में ले जाती है, इसका मतलब है कि यह फोन अपने लॉन्च के साथ ही सैमसंग, ओप्पो और आईकू जैसे ब्रांड्स से डायरेक्ट मुकाबला करने वाला है।
Vivo X300 Series के स्पेक्स और फीचर
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo X300 और X300 Pro दोनों ही MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलने वाला है, यह एक फ्लैगशिप प्रोसेसर है, जो कई प्रीमियम फोन्स में देखा जा चुका है और आगामी फोन्स में भी देखा जाने वाला है। Vivo X300 एक कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें 6.31-इंच का OLED पैनल दिया गया है और फ्रंट पर 50MP का सेल्फी कैमरा भी है। बैक पर एक 200MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर होने वाला है, इनके बल पर फोन का कैमरा बेहद तगड़ा हो जाता है। हालांकि, इसके साथ साथ फोन में एक 6040mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।
दूसरी ओर, X300 Pro एक बड़े 6.78-इंच डिस्प्ले के साथ आता है और फ्रंट कैमरा वही 50MP सेंसर है। इसके बैक पैनल पर 50MP मेन, 50MP अल्ट्रावाइड और 200MP टेलीफोटो लेंस मौजूद हैं। पावर के लिए इसमें 6510mAh की मजबूत बैटरी दी गई है। दोनों ही डिवाइस कैमरा-सेन्ट्रीक यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।