Vivo X200 Pro स्मार्टफोन की कीमत गिरी धम्म! अब सस्ते में मिल रहा ये धाकड़ कैमरा फोन, खरीदने से पहले चेक करें ये 5 फीचर
Vivo X200 Pro की कीमत में भारी गिरावट आई है।
Vivo के इस फोन का प्राइस 7000 रुपये गिर गया है।
आइये जानते है कि अब Vivo X200 Pro आपको किस प्राइस में मिलने वाला है।
अगर आप एक बेस्ट कैमरा फोन को तलाशने में जुटे हैं तो आपको बाजार में यूँ तो बहुत से फोन्स मिलने वाले हैं लेकिन अगर आपको एक ऐसा कैमरा फोन मिल जाये जिसके बारे में आपने सोचा ही न हो तो कैसा हो। ऐसा ही एक फोन Vivo X200 Pro है। इस फोन को पिछले साल आया एक सबसे दमदार कैमरा फोन कहा जा सकता है। इस समय अगर आप इसे Vijay Sales पर खरीदने का रहे हैं तो आपको यह फोन 7000 रुपये के डिस्काउंट पर मिलने वाला है। अगर आप एक कैमरा फोन ही तलाश रहे हैं तो यह फोन आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस हो सकता है।
Vivo X200 Pro की कीमत Vijay Sales में हुई बेहद सस्ती
Vivo X200 Pro स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल में 94,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। फोन इस समय Vijay Sales में 93,900 रुपये के प्राइस में लिस्ट है। हालाँकि, फोन पर मिलने वाले कई बैंक ऑफर इसे एक बेहतरीन फोन के पर इस समय बना दे रहे हैं। अगर आप SBI Credit Card के माध्यम से फोन खरीदते हैं तो आपको 10% यानी लगभग लगभग 7000 रुपये का डिस्काउंट मिलने वाला है।
ऐसा करने के बाद फोन का प्राइस 86,900 रुपये के पास पहुँच जाती है। हलांकि, अगर आप अपने पुराने फोन को देकर नए फोन को खरीद रहे हैं तो आप Vivo X200 Pro को और भी ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको इस डील को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
Vivo X200 Pro के टॉप 5 फीचर, खरीदने से पहले ही जान लें
Vivo X200 Pro स्मार्टफोन में कंपनी आपको एक 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इस डिस्प्ले पर 4500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा फोन में आपको MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर भी मिलता है। फोन में 16GB की रैम और 512GB की स्टोरेज भी दी जा रही है।
कैमरा को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Vivo X200 Pro को इसके कैमरा के लिए ही सबसे बड़े पैमाने पर जाना जाता है। फोन में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 200MP का पेरिस्कोप लेंस भी दिया जा रहा है, यह एक टेलीफोटो लेंस है। फोन में एक 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है। इतना ही नहीं, फोन में एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है।
Vivo X200 Pro को कंपनी ने 6000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया है, जो 30W की वायरलेस चार्जिंग के साथ साथ 90W की फ़ास्ट चार्जिंग से भी लैस है। Vivo X200 Pro में IP68 और IP69 ड्यूल रेटिंग भी मिलती है, जो इस फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देती है। अगर आप इस प्राइस में एक फोन खरीदने का योजना बना रहे थे तो आप इसे Vijay Sales में खरीद सकते हैं।