It’s Official! इस दिन भारत में लॉन्च होंगे दो नए Premium Phones, मिलेगा दुनिया का सबसे दमदार कैमरा, 120W चार्जिंग

It’s Official! इस दिन भारत में लॉन्च होंगे दो नए Premium Phones, मिलेगा दुनिया का सबसे दमदार कैमरा, 120W चार्जिंग
HIGHLIGHTS

इस लाइनअप में हम दो स्मार्टफोन्स Vivo X100 और Vivo X100 Pro आने की उम्मीद कर सकते हैं।

वीवो अपने X100 Pro के जरिए दुनिया के पहले स्मार्टफोन में सबसे पॉवरफुल ज़ूम कैमरा पेश कर रहा है।

Vivo X100 और X100 Pro काफी कुछ मिलता-जुलता है।

वीवो इंडिया ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि Vivo X100 Series को भारत में 4 जनवरी, 2024 को लॉन्च किया जाएगा। यह लाइनअप ग्लोबल बाजारों में पेश किए जाने के करीब एक महीने बाद भारत में एंट्री लेने जा रहा है। इसमें हम दो स्मार्टफोन्स Vivo X100 और Vivo X100 Pro आने की उम्मीद कर सकते हैं। 

एक तरफ iQOO अपने हाल ही में लॉन्च हुए iQOO 12 के साथ भारतीय ग्राहकों के लिए पहली बार क्वालकॉम का सबसे फास्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप पेश करने के लिए सुर्खियों में है, वहीं दूसरी ओर वीवो अपने X100 Pro के साथ दुनिया के पहले स्मार्टफोन में सबसे पॉवरफुल ज़ूम कैमरा पेश कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: नए साल में नया तड़का लगाने आ रही ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जनवरी में OTT पर होंगी रिलीज़

Vivo X100 Series के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स 

Vivo X100 और X100 Pro काफी कुछ मिलता-जुलता है। इन दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर इनके कैमरों में है। दोनों स्मार्टफोन्स मीडियाटेक डायमेंसिटी 9300 चिप से लैस होने की उम्मीद है। इनमें एक जैसी 6.78-इंच 1.5K रिज़ॉल्यूशन, 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। ये दोनों IP68 रेटेड होने एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर के साथ आने की उम्मीद है। 

अब बात करें कैमरा की तो X100 Pro में अधिक दमदार 50MP OIS 1-इंच IMX989 VCS बायोनिक सेंसर मिल सकता है जिसे  50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो सेंसर के साथ पेयर किया जा सकता है। यह टेलीफ़ोटो लेंस 4.3x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल ज़ूम ऑफर कर सकता है।

दूसरी ओर X100 मॉडल एक 50MP OIS मेन सेंसर, 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 64MP टेलीफ़ोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ आने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते आपके वीकेंड को मसालेदार बनाने आ रही 5 नई धुआंधार फिल्में, OTT पर इस दिन होंगी रिलीज़

दोनों फोन्स में 32MP फॉन्ट कैमरा मिल सकता है। Pro मॉडल में 5400mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट वायार्डल और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है, जबकि X100 में 5000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है जो केवल 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

Vivo X100, X100 Pro की अनुमानित कीमत

X100 Pro की कीमत चीन में 12GB/256 वेरिएन्ट के लिए CNY 4999 (लगभग 57,100 रुपए) से शुरू होती है। वहीं X100 की कीमत समान मेमोरी ऑप्शन के लिए CNY 3999 (लगभग 45,700 रुपए) से शुरू होती है। 

यह भी पढ़ें: Flipkart Winter Fest Sale में स्मार्टफोन्स पर खुला ऑफर्स का पिटारा! Moto Edge 40, Galaxy F34 लिस्ट में

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo