जल्द लॉन्च होंगे Oppo 5G Phone, मिलेगी 8000mAh की बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप
Oppo India के बाजार में अपने नए फोन लॉन्च करने वाला है।
Oppo F35 Series में दो फोन्स की लॉन्चिंग जल्द होगी।
दोनों ही फोन्स में 8000mAh की बैटरी और दमदार कैमरा मिलने वाला है।
बड़ी बैटरी वाले फोन की रेस में अब Oppo भी अपने एक फोन को लॉन्च करने की तैयारी में जुटा है। कंपनी 5 अक्टूबर को भारत में अपनी नई Oppo F35 सीरीज के दो 5G फोन लॉन्च करने जा रही है, इन फोन्स में Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G होने वाले हैं। हालांकि, अभी फोन्स को लॉन्च होने में कुछ दिन का समय बचा है, इसके पहले ही कंपनी ने दोनों फोन के कैमरा फीचर्स, कलर ऑप्शन और कुछ जरूरी स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा दिया है। रिपोर्ट में जानकारी सामने आ रही है कि फोन 8000mAh की बैटरी के साथ आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों ही मॉडल में क्या मिलने वाला है।
Surveyकैमरा के मामले में कौन सा फोन बेस्ट?
दोनों ही फोन्स को जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है, ऐसे में आइए जान लेते हैं कि दोनों ही मॉडल के कैमरा में क्या अंतर होने वाला है। Oppo F35 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जो OIS सपोर्ट से लैस होगा, इस फोन में एक 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है मिलेगा, इसका सेंसर साइज 1/2 इंच माना जा रहा है। इसके अलावा इस फोन में एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी होने वाला है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट से लैस होने वाला है, दूसरी ओर, Oppo F35 5G में भी 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है, लेकिन अल्ट्रा-वाइड की जगह इस फोन में एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलने की संभावना है।
Meet the OPPO F35 Pro 5G. ✨ Smile Curve Design, Starry Sea Lens Module & One-Piece Cold Carving, in Sunrise Orange, Wave Blue & Twilight Brown.
— OPPO India (@OPPOIndia) September 30, 2026
Know more & grab the OPPO F35 Series Privilege Pack for just ₹9 – https://t.co/tk0GxXntoW#GroupSelfieExpert #10YearsofFSeries pic.twitter.com/dGzExfgsHh
सेल्फी और AI फीचर्स
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का Ultra-Wide Natural कैमरा मिलेगा। इसका मतलब है कि दोनों ही फोन्स में आपको एक जैसा ही सेल्फ़ी कैमरा मिलने वाला है। इसके साथ साथ फोन में Dual-Video Mode, AI Popout, AI Remix Collage, AI Portrait Glow और AI Portrait Retouching जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे।
परफॉरमेंस के मामले में कैसे हैं दोनों फोन
अगर नॉन-Pro मॉडल्स को देखा जाए तो Oppo F35 5G को कंपनी ब्लू और पिंक कलर में पेश कर सकती है, जबकि Pro मॉडल के Orange कलर में लॉन्च किए जाने की भी जानकारी मिल रही है। दोनों फोन की सेल भारत में अमेजन और फ्लिपकार्ट के माध्यम से होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Pro मॉडल में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर और नॉन-Pro में MediaTek Dimensity 6360 प्रोसेसर को जगह दी जा सकती है।
बैटरी के मामले में कैसे होंगे दोनों फोन
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों डिवाइस में 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि यह अभी पक्का नहीं है। Oppo F35 सीरीज के बाकी फीचर्स और प्राइस को लेकर भी अटक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सभी डिटेल्स से 5 अक्टूबर को पर्दा उठ जाने वाला है।
यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट और रिचार्ज के फोन में चकाचक चलेंगे लाइव टीवी..देखें सरकार का ये तगड़ा प्लान
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
