Sunder Pichai हैं ‘मॉन्स्टर’? Trump ने ऐसा क्यों कहा, देखें गूगल के सीईओ का जवाब

HIGHLIGHTS

व्हाइट हाउस में Donald Trump ने Sundar Pichai को 'मॉन्स्टर' कह दिया।

आखिर Donald Trump ने सुन्दर पिचाई के लिए ऐसा क्यों कहा?

जानिए वायरल वीडियो और व्हाइट हाउस में हुई मीटिंग की सम्पूर्ण डिटेल्स।

Sunder Pichai हैं ‘मॉन्स्टर’? Trump ने ऐसा क्यों कहा, देखें गूगल के सीईओ का जवाब

अगर व्हाइट हाउस के बाहर अमेरिकी राष्ट्रपति आपको सबके सामने ‘मॉन्स्टर’ कह दें, तो आप क्या करेंगे? असल में, ऐसा किसी छोटे मोटे व्यक्ति के साथ नहीं बल्कि गूगल के CEO Sundar Pichai के साथ हुआ है। Donald Trump ने अपने एक सम्बोधन में सुंदर पिचाई को मॉन्स्टर कह दिया है। हालांकि, यह उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था और इस सम्बोधन में मौजूद सभी टेक लीडर इस बात को सुनकर हंसने लगे और खुद ट्रम्प भी इसपर हंसने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग पूछ रहे हैं कि ट्रंप ने पिचाई को ऐसा क्यों कहा? इसका जवाब उस बैठक में छिपा है, जिसके ठीक बाद यह पल कैमरे में कैद हुआ।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Sundar Pichai ने ट्रंप को क्या जवाब दिया?

यह क्लिप उस समय की है जब ट्रंप व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात कर रहे थे। अचानक वे पिचाई की तरफ मुड़े और पूछा कि क्या वे कुछ कहना चाहेंगे। पिचाई ने ‘सबसे पहले, धन्यवाद’ कहकर बात शुरू ही की थी कि ट्रंप ने बीच में टोक दिया। उन्होंने मीडिया की ओर देखकर कहा कि यह आदमी सचमुच ‘मॉन्स्टर’ है और कोई इसे जानता तक नहीं। साथ ही जोड़ा कि ऐसा होना और फिर भी मीडिया के तामझाम और कड़े सवालों से न गुजरना कितनी शानदार जिंदगी है। पिचाई जरा भी असहज नहीं हुए। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उम्मीद है उनके लिए ‘आई एम ए मॉन्स्टर’ से कोई बेहतर टैगलाइन होगी।

ट्रंप ने पिचाई को मॉन्स्टर क्यों कहा?

इसे नकारात्मक अर्थ में नहीं, बल्कि असाधारण रूप से ताकतवर के अर्थ में देखा जा रहा है। पिचाई अल्फाबेट के हेड हैं, जिसके तहत गूगल, एंड्रॉयड और जेमिनी जैसे दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स आते हैं। माना जा रहा है कि ट्रंप का इशारा इसी ओर था कि इतनी बड़ी कंपनी संभालने के बावजूद पिचाई को उस तरह मीडिया की तीखी आलोचना नहीं झेलनी पड़ती, जैसी ट्रंप को कई बार अपनी नीतियों पर झेलनी पड़ी है।

सुपर इंटेलिजेंस वाली बैठक के बाद हुआ यह पल

यह घटना व्हाइट हाउस में ट्रंप और दिग्गज टेक कंपनियों के बीच सुपर इंटेलिजेंस (AI के नए आधिकारिक नाम) के सुरक्षा स्टैन्डर्ड पर हुई बैठक के ठीक बाद सामने आया। पिचाई के साथ Anthropic के CEO डारियो अमोदेई, OpenAI के दिग्गज, Nvidia के Jensen Huang और मेटा के Mark Zuckerberg भी मौजूद थे। ट्रंप ने इस समझौते की तुलना संविधान से की और कहा कि दुनिया के सबसे बड़े और जरूरी लोगों ने इस पर दस्तखत किए हैं, जिनमें राष्ट्रपति के तौर पर वे भी शामिल हैं। उनके मुताबिक यह एक तरह का सुरक्षा कवच है। पिचाई ने कहा कि जैसे कंपनियां अपने वित्तीय मामलों को सुरक्षित रखने के लिए सिस्टम बनाती हैं, वैसे ही सुरक्षा और कंट्रोल्स का सिस्टम अब सुपर इंटेलिजेंस के विकास में भी लागू किया जाएगा।

सोशल मीडिया ने क्या कहा?

यूजर्स ने खूब चुटकियां लीं। किसी ने इसे ट्रंप की तरफ से ‘बैकहैंडेड कॉम्प्लिमेंट’ बताया, तो किसी ने कहा कि पिचाई सचमुच अजीब स्थिति में आ गए। एक यूजर ने याद दिलाया कि पिचाई के X पर 11.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, फिर भी ट्रंप के अनुसार उन्हें कोई नहीं जानता।

यह भी पढ़ें: Realme 16T vs Vivo T5x vs Motorola Edge 70: डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile