Flipkart Winter Fest Sale में स्मार्टफोन्स पर खुला ऑफर्स का पिटारा! Moto Edge 40, Galaxy F34 लिस्ट में

Flipkart Winter Fest Sale में स्मार्टफोन्स पर खुला ऑफर्स का पिटारा! Moto Edge 40, Galaxy F34 लिस्ट में
HIGHLIGHTS

फ्लिपकार्ट एक नई Winter Fest सेल होस्ट रहा है और कई 5G फोन्स पर अच्छा खासा डिस्काउंट पेश कर रहा है।

iPhone 14 Plus फ्लिपकार्ट के जरिए 65,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में मिल रहा है।

Samsung Galaxy F14 5G को आप अभी चल रही फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 11,990 रुपए में अपना बना सकते हैं।

फ्लिपकार्ट अपने प्लेटफॉर्म पर एक नई Winter Fest सेल होस्ट रहा है और कई 5G फोन्स जैसे Motorola Edge Neo 40, iPhone 14, Redmi 12 series आदि पर अच्छा खासा डिस्काउंट पेश कर रहा है। यह 2023 की आखिरी सेल है जो 31 दिसंबर को खत्म होगी। आइए इस सेल में मिल रही फोन डील्स के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

Flipkart Winter Fest Sale: Smartphone Deals

iPhone 14 ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 58,999 रुपए में लिस्टेड है। वहीं iPhone 14 Plus फ्लिपकार्ट के जरिए 65,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में मिल रहा है। यह कीमत बिना किसी नियम या शर्त के है क्योंकि फ्लिपकार्ट 13,901 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। यह ऑफर 128GB स्टोरेज मॉडल पर है। 

यह भी पढ़ें: क्या आपके फोन को लग गया है फुल स्टॉप? ये 5 तरीके सुलझा देंगे प्रॉब्लम

प्लस मॉडल में इस सीरीज के स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल्स की तुलना में बड़ी बैटरी और डिस्प्ले है। यह हल्के से लेकर मीडियम इस्तेमाल में पूरे दिन चल सकता है। जो लोग नया iPhone 15 खरीदना चाहते हैं वे 77,900 रुपए में उसे भी खरीद सकते हैं। हालांकि, ग्राहकों को अमेज़न पर इससे भी कहीं बेहतर डील मिलेगी क्योंकि वहाँ iPhone 15 स्मार्टफोन 74,900 रुपए में लिस्टेड है। 

इसके बाद आता है Samsung Galaxy F14 5G जिसे आप अभी चल रही फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 11,990 रुपए में अपना बना सकते हैं। यह इस फोन की असली कीमत पर सीधे 5500 रुपए की छूट है। इसके अलावा मिड-रेंज Motorola Edge 40 Neo स्मार्टफोन 22,999 रुपए में उपलब्ध है। वहीं Vivo T2 5G को 16,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: मोबाइल फोन की स्टोरेज हो गई है फुल? इन 6 तरीकों से खाली करें Space, मक्खन की तरह चलेगा फोन

जो लोग Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं वे इसे 21,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट Samsung Galaxy F34 5G को 18,499 रुपए में सेल कर रहा है, वहीं Poco M6 Pro 5G फोन 10,999 रुपए की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। Pixel 7a और Poco X5 Pro क्रमश: 38,999 रुपए और 16,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में मिल रहे हैं। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo