Vivo का नया 10000mAh की बैटरी वाला फोन जल्द मारेगा एंट्री..लॉन्च डेट का हुआ खुलासा

HIGHLIGHTS

Vivo V80 Lite 5G स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Vivo V80 Lite 5G को 3 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला है।

Vivo V80 लाइट 5G में कंपनी 10000mAh की बैटरी देने वाली है।

Vivo का नया 10000mAh की बैटरी वाला फोन जल्द मारेगा एंट्री..लॉन्च डेट का हुआ खुलासा

Vivo की ओर से कुछ बाजारों के लिए Vivo V80 Lite को टीज करना शुरू कर दिया गया है। अब इस फोन को कंपनी मलेशिया में टीज कर रही है। हालांकि, ऐसा भी माना जा रहा है की मलेशिया में लॉन्च होने वाले वैरिएन्ट और अन्य बाजार में आने वाले वैरिएन्ट में अंतर होने वाला है। आइए जानते हैं की मलेशिया में Vivo V80 Lite को लेकर क्या आधिकारिक टीजर सामने आया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo V80 Lite की लॉन्च डेट का खुलासा हुआ

Vivo की ओर से एक पोस्टर के माध्यम से यह जानकारी दे दी गई है की Vivo V80 Lite 5G को लोकल समय के अनुसार 7PM पर लॉन्च किया जाने वाला है। यह 3 सितंबर को लॉन्च होगा। मलेशिया के बाजार में इस फोन को कंपनी पिंक और ग्रीन शेड में लॉन्च कर सकती है।

Vivo V80 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत

अगर Vivo V80 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत को देखा जाए तो यह फोन ईक 10000mAh की बैटरी के साथ आने वाला है। चीन के बाजार ऐसा पहली दफा हो रहा है की किसी विवो फोन को इतनी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया रहा है। इसके पहले ब्रांड की ओर से चीन के बाजार में Vivo 600 Pro को लॉन्च किया जा चुका है, जो 10,200mAh की बैटरी से लैस है। हालांकि, चीन के अलावा इस फोन को अन्य किसी भी बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है।

कुछ लीक आदि में भी देखा जा चुका है विवो फोन

Vivo के आगामी फोन को पहले भी की लीक और अफवाहों में देखा जा चुका है। SIRIM की लिस्टिंग में भी फोन को देखा जा चुका है, वहाँ इसका मॉडल नंबर V2626 है। इसके अलावा इसी फोन को मॉडल नंबर MT6858 के तौर पर Geekbench पर भी देखा जा चुका है, यह फोन यहाँ पर Dimensity 7300e के तौर पर सामने आया है। इसके अलावा TUV लिस्टिंग को अगर देखा जाए तो इससे यह भी सामने आ रहा है कि यह फोन 44W की फास्ट चार्जिंग से लैस होने वाला है।

गीकबेन्च लिस्टिंग ऐसा भी कहती है की इस फोन में 6GB की रैम और एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलने वाला है। इसके अलावा ऐसा भी हो सकता है की यह फोन OriginOS 6 की लेयर पर लॉन्च किया जाए।

किन किन देशों में लॉन्च हो सकता है Vivo का आगामी फोन

अभी के लिए ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Vivo V80 Lite स्मार्टहों को देखा जाए तो यह अन्य अन्य बाजारों में अलग अलग मॉडल नंबर से देखा जा सकता है। Bluetooth और SIG डेटाबेस में फोन को अलग अलग मॉडल नंबर से देखा गया है। एक लिस्टिंग में यह V2643 और एक में V2644 मॉडल नंबर से देखा गया है। अगर V2643 मॉडल को देखा जाए तो यह गीकबेन्च पर देखा जा चुका है। इसके अनुसार फोन में Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा फोन में 8GB तक की रैम और एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिल सकता है।

क्या Vivo S2 का रीब्रांडेड वर्जन होगा ये फोन?

ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन इंडिया Vivo S2 का ही री ब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इसका मॉडल नंबर V2576 हो, हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इस बात की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर इंडिया के बाजार में फोन को किस नाम से आता है।

यह भी पढ़ें: 7900mAh की दमदार बैटरी वाला Poco M8x 5G हुआ भारत में लॉन्च, जानिए स्पेक्स से लेकर कीमत तक सबकुछ

नोट: इमेज काल्पनिक है!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile