7900mAh की दमदार बैटरी वाला Poco M8x 5G हुआ भारत में लॉन्च, जानिए स्पेक्स से लेकर कीमत तक सबकुछ

HIGHLIGHTS

Poco ने भारत में M8 लाइनअप का नया स्मार्टफोन Poco M8x 5G लॉन्च किया है।

इसमें 7,900mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Poco M8x 5G की बिक्री 27 अगस्त से Flipkart पर शुरू होगी।

7900mAh की दमदार बैटरी वाला Poco M8x 5G हुआ भारत में लॉन्च, जानिए स्पेक्स से लेकर कीमत तक सबकुछ

Poco M8x 5G को आज भारत में लॉन्च किया गया है, जो कंपनी की मिड-रेंज M8 लाइनअप का तीसरा मॉडल है। यह फ़ोन Poco M8 5G और Poco M8 Power के साथ शामिल हो गया है, जिन्हें हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। नया स्मार्टफ़ोन भारत में एक ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर तीन अलग-अलग रंगों में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें हरे रंग वाले मॉडल के पिछले हिस्से पर वीगन लेदर फ़िनिश दी गई है। नया Poco M8x 5G ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन सीरीज़ चिपसेट पर चलता है, जिसे 4nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा शामिल है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

भारत में Poco M8x 5G की कीमत और उपलब्धता

भारत में Poco M8x 5G के बेस वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसके हायर-एंड वेरिएंट (6GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है। कंपनी ग्राहकों को 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है।

यह नया स्मार्टफोन भारत में 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Poco M8x 5G ब्लैक, ब्लू और लेदर ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है।

Poco M8x 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Poco M8x 5G एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो Xiaomi के लेटेस्ट Android 16-बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। टेक कंपनी इस हैंडसेट के लिए चार OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। Poco M8x 5G में 6.9-इंच का HD+ (720 x 1600 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन, गीली या नम उंगलियों से बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए Wet Touch 2.0, और TUV Rheinland लो ब्लू लाइट, सर्केडियन फ्रेंडली और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Poco M8x 5G में Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। कंपनी का दावा है कि यह SoC हैंडसेट पर ऐप्स को 43 प्रतिशत तेज़ी से खोलने में मदद करता है। इसके अलावा, दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 6,50,000 से ज़्यादा पॉइंट्स हासिल किए हैं। Poco M8x 5G में 6GB तक LPDDR4x RAM और UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलता है।

कैमरे की बात करें तो, Poco M8x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो 2x डिजिटल ज़ूम की सुविधा देता है। इसके साथ ही, इसमें पीछे की तरफ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। बात करें सेल्फी और वीडियो कॉल की तो इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। यह फोन 1080p तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Poco M8x 5G में 7,900mAh की बैटरी है और यह 45W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह फ़ोन एक बार चार्ज करने पर लगभग 35 घंटे सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, 27 दिन मैसेजिंग, 13 घंटे GPS-बेस्ड नेविगेशन या 64 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक की सुविधा देगा। Poco M8x 5G में थर्मल मैनेजमेंट के लिए ट्रिपल कूलिंग सॉल्यूशन भी दिया गया है, जिसमें 12,439 sq mm का ग्रेफ़ाइट कूलिंग एरिया, 1,924 sq mm की कॉपर फ़ॉइल लेयर और 3.5W का थर्मल जेल शामिल है।

यह भी पढ़ें: Starlink India: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को लेकर फिर बढ़ी हलचल, 30000 से ज्यादा सैटेलाइट की मंजूरी मांगी

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile