Vivo V60e में होगा 200MP का जबड़ कैमरा, लॉन्च से पहले ही सामने आये मुख्य फीचर, देखें डिज़ाइन
Vivo की ओर से इंडिया के बाजार में जल्द ही अपने Vivo V60e मोबाइल को लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि फोन को इंडिया में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, अभी के लिए मोबाइल के लॉन्च में कुछ समय बचा है, ऐसे में फोन को लेकर एक पेज को Flipkart के साथ साथ Vivo India की वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। इस लिस्टिंग से जानकारी मिलती है कि मोबाइल का डिज़ाइन कैसा है, इसके अलावा इस फोन में कौन से स्पेक्स और फीचर मिलने वाले हैं। आइये अभी तक सामने आई सभी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।
Vivo V60e के मुख्य स्पेक्स लॉन्च से पहले इन्टरनेट पर आये
अगर फोन की डिस्प्ले की बात करें तो यह हों एक Quad-Curved AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, इस फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है, ऐसा ही कुछ हम इस लाइनअप के पिछले फोन में भी देख चुके हैं। सेल्फी के लिए फोन में एक 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया जाने वाला है।
इसके अलावा अगर रियर कैमरा को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में आपको एक 200MP का मेन कैमरा मिलने वाला है, फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन को कंपनी एंड्राइड 15 के साथ FunTouchOS 15 पर लॉन्च करने वाली है। कंपनी के अनुसार इस फोन में 5 साल का सिक्यूरिटी अपडेट और 3 साल का OS अपडेट मिलने वाला है।
Vivo V60e स्मार्टफोन को कंपनी एक 6500mAh की बैटरी पर लॉन्च कर सकती है जो 90W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस होने वाली है। इसके अलावा फोन में कंपनी Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर भी रखने वाला है। अभी के लिए कंपनी ने इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके साथ साथ फोन में IP68/IP69 रेटिंग भी मिलने वाली है, यह फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट होने वाला है।
Vivo V60e को कंपनी दो अलग अलग शेड्स में लाने वाली है, इसे Elite Purple और Noble Gold कलर में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स ऐसा भी कह रही हैं कि फोन को तीन अलग अलग रैम और स्टोरेज मॉडल में लाया जा सकता है। फोन 8GB+128GB, 8GB/256GB, 12GB/256GB स्टोरेज के साथ आने वाला है। ऐसा भी माना जा रहा है कि यह फोन 30000 रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च हो सकता है।