बाजार दहलाने आ रहा Vivo V60: लॉन्च डेट और कीमत लीक, जानिए वीवो का ये फोन क्यों होगा खास
Vivo V60 को अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है.
Vivo V60 के प्राइस और इसके डिजाईन को लेकर भी जानकारी आना शुरू हो गई है.
Vivo V60 असल में क्यों खास हो सकता है, आइये जानते हैं.
अगर आप स्मार्टफोन कैमरा और दमदार फीचर्स के दीवाने हैं, तो Vivo V60 आपके लिए हो सकता है, असल में, इस मामले में Vivo V60 की चर्चा बाजार में होना शुरू हो गई है. खबरों की मानें तो यह नया Vivo स्मार्टफोन 12 अगस्त, 2025 को भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है. हालाँकि, लॉन्च से पहले ही इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, आइये जानते है कि आखिर Vivo V60 में आपके लिए क्या खास होने वाला है!
Vivo V60 की संभावित कीमत और उपलब्धता
माना जा रहा है कि Vivo V60 को इंडिया के बाजार में 12 अगस्त, 2025 को लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा अगर Vivo V60 के प्राइस को लेकर चर्चा की जाए तो फोन 37000 रुपये से 40000 रुपये के बीच के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है. कलर ऑप्शन देखें जाएँ तो फोन को मिस्ट ग्रे, मूनलिट ब्लू और ऑस्पिशियस गोल्ड कलर में एंट्री मिल सकती है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि Vivo V60 स्मार्टफोन Vivo V50 का अपडेटेड वर्जन होने वाला है, Vivo ने अपने इस फोन को इस साल ही फरवरी में लॉन्च किया था. आइये अब जानते है कि Vivo V60 स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर कैसे हो सकते हैं.
डिजाइन और डिस्प्ले
लीक तस्वीरों के मुताबिक फोन के रियर पैनल पर पिल-शेप कैमरा आइलैंड होगा, जो इसे प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है। इसके अलावा फोन में एक 6.67-इंच फ्लैट AMOLED स्क्रीन होने वालो है, जो 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स ब्राइटनेस से लैस होगी. यह स्क्रीन ब्राइट आउटडोर से लेकर नाइट व्यूइंग तक हर कंडीशन में क्लियर और स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देगी.
कैमरा सेटअप
फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप होने वाला है, इसमें एक 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और एक 50MP 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर (ZEISS-ब्रांडेड) होने वाला है. Vivo V60 के फ्रंट पर एक 50MP सेल्फी कैमरा हो सकता है. फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर फोकस रखने वालों के लिए यह कॉम्बिरेशन किसी सरप्राइज से कम नहीं होने वाला है.
परफॉर्मेंस और बैटरी
खबरों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि Vivo V60 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 SoC होने की संभावना है. इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फोन में एक 6,500mAh बड़ी बैटरी, जो लंबे समय तक साथ निभाएगी, इसकी चार्जिंग क्षमता को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि बैटरी को सपोर्ट करने के लिए फोन में 90W सुपर-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होने वाली है.
ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo V60 को लेकर जानकारी मिल रही है कि इसे फनटच OS (Android 16) पर लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि. यह तो समय ही बताने वाला है कि फोन में किस ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट कंपनी शामिल करती है. अभी के लिए यह जानकारी केवल और केवल लीक आदि पर ही आधारित है.
अन्य जरूरी फीचर्स
Vivo V60 में अन्य कई जरुरी और महत्त्वपूर्ण फीचर भी मिलते हैं, जैसे इस फोन में आपको स्टीरियो स्पीकर्स के साथ साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर और IP68 और IP69 रेटिंग मिलने वाली है, यह फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाती है. Vivo V60 का डिजाईन और बिल्ड मजबूत और ट्रेंडी फिनिश के साथ आने वाला है.
आइये अब Vivo V60 के साथ Vivo V50 के स्पेक्स की तुलना देखते हैं
क्यों है Vivo V60 खास?
अगर आप प्रो-क्वालिटी फोटोग्राफी या तगड़े गेमिंग-परफॉर्मेंस के शौकीन हैं, Vivo V60 दोनों की उम्मीदें पूरी कर सकता है. नए डिजाइन, ज्यादा बड़ी बैटरी, और प्रीमियम कैमरा लेंस के साथ यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम एक्सपीरियंस देने का वादा करता है. इसके कलर वैरिएंट और फीचर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.