6000mAh की बैटरी और 50MP के तीन कैमरा वाले Vivo फोन के प्राइस में आई भारी गिरावट, 3300 रुपये के डिस्काउंट के बाद ये है नया प्राइस
अगर आप एक प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा क्वालिटी वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Vivo V50 5G आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है। वीवो ने इस नए फोन को ऐसे यूज़र्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया था, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों में कोई समझौता नहीं चाहते। इस फोन में दमदार और बेहतरीन दिखने वाला कर्व्ड डिस्प्ले, ताकतवर प्रोसेसर और लंबे समय के लिए चलने वाली बैटरी मिलती है, इसी कारण इस सेगमेंट में यह फोन एक आकर्षक फोन के तौर पर उभरा। इस समय फोन पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, जो इसे खरीदने के लिए आपको विवश कर सकता है, आइए जानते है कि फोन को लॉन्च प्राइस के मुकाबले इस समय किस प्राइस में खरीदा जा सकता है और इसके स्पेक्स और फीचर कैसे हैं।
SurveyVIvo V50 के स्पेक्स और फीचर
Vivo V50 5G के स्पेक्स और फीचर आदि की बात करें तो इसमें आपको एक 6.77 इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ साथ 480Hz टच सैम्पलिंग रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। डिस्प्ले पर HDR10+ सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस डिस्प्ले पर Diamond Shield Glass प्रोटेक्शन भी मिलता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 720 GPU मौजूद है।

कैमरा की बात करें तो इस फोन में यानि Vivo V50 5G में एक आकर्षक कैमरा सेटअप भी मिलता है, फोन में एक 50MP ZEISS Omnivision OV50E प्राइमरी लेंस मिलता है, इसका अपर्चर f/1.88 है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर भी इस फोन में मिल रहा है, इसका अपर्चर f/2.0 है। सेल्फी लवर्स के लिए यह फोन किसी ड्रीम डिवाइस से कम नहीं। इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है।
बैटरी आदि की बात की जाए तो इस फोन में एक 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन के प्रोटेक्शन के लिए इसमें आपको फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी मिल जाता है, इसके अलावा ड्यूरेबिलिटी के लिए इस फोन में दमदार डिजाइन के साथ साथ IP68 + IP69 डुअल रेटिंग मिलती है, जो फोन की सुरक्षा पानी और धूल आदि से करती है।
Vivo V50 5G Price और डिस्काउंट ऑफर
Vivo V50 5G Flipkart पर लिस्टेड है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये, जबकि 8GB+256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये के आसपास है। इस फोन को इस समय 3300 रुपये के बैंक ऑफर के साथ बेहद ही सस्ते में खरीदा जा सकता है, इसके अलावा इसे खरीदने वालों को 1,616 रुपये प्रति माह की EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है, साथ साथ फोन कुछ अन्य ऑफर भी मिल रहे हैं, अगर आप अपने उरने फोन को एक्सचेंज में देते हैं तो आपकी 32,999 रुपये के आसपास की बचत भी हो सकती है। हालांकि, इसके लिए आपके पुराने फोन का अच्छी कंडीशन में होना अनिवार्य है। कुलमिलाकर आप फोन को डिस्काउंट ऑफर के बाद बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3a Lite की आज है लॉन्चिंग, इंडिया में इतना हो सकता है प्राइस, देखें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile