सस्ते में मिल रहा Vivo V40 मोबाइल फोन, किस ऑनलाइन प्लेटफार्म पर किस प्राइस में उपलब्ध.. देखें सम्पूर्ण डिटेल्स और टॉप 3 फीचर
Vivo V40 को इस समय सस्ते में सेल किया जा रहा है.
अगर आप Vivo का फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए है.
यहाँ जाने किस प्लेटफार्म पर किस प्राइस में मिल रहा Vivo V40.
Vivo V40 स्मार्टफोन को August 2024 में लॉन्च किया गया था. इसके बाद से यूजर्स ने इस फोन को बेहद पसंद किया है. आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Vivo V40 स्मार्टफोन में एक 50MP का मेन कैमरा है जो OIS से लैस है. फोन का कैमरा सेटअप ZEISS ब्राडिंग के साथ आता है. फोन में एक बेहद ब्राईट डिस्प्ले भी मिलती है, जो इस फोन की दूसरी खासियत है. इसके लावा इस फोन में आपको 5500mAh की बैटरी मिलती है, हो 80W की फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस है. फोन में IP68 सपोर्ट भी मिलता है जो इस फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देता है. आइये अब जानते है कि Vivo V40 को आप किस ऑनलाइन प्लेटफार्म पर किस प्राइस में खरीद सकते हैं. हमने यहाँ जगह जगह का ऑनलाइन प्राइस लेकर आपको एक ही जगह बताने का प्रयास किया है. आइये जानते है कि Vivo V40 को आप किस प्राइस में घर ले सकते हैं.
Amazon India पर किस प्राइस में मिल रहा Vivo V40
विवो वी40 स्मार्टफोन को अगर आप Amazon India से खरीदना चाहते हैं तो यह फोन इस समय 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में यहाँ 34,299 रुपये में खरीदने के लिए मिल रहा है. हालाँकि. यहाँ आपको फोन पर HDFC Bank Card पर अलग अलग EMI आप्शन के साथ अलग अलग कैशबैक ऑफ़र दे रहा है. इसके अलावा अगर आप Amazon Pay ICICI Bank Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1000 रुपये से ऊपर का कैशबैक अलग से मिल सकता है. इतना ही नही, एक्सचेंज के साथ Vivo V40 बेहद ही सस्ते में खरीदने के लिए मिल सकता है.
Flipkart पर किस प्राइस में मिल रहा Vivo V40
अगर आप Vivo V40 को Flipkart से खरीदना चाहते हैं तो यहाँ फोन का प्राइस आपको 35,999 रुपये नजर आने वाला है. हालाँकि, इस समय Flipkart पर GOAT Sale चल रही है. इस दौरान आप Vivo Phone को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं.
Reliance Digital पर किस डिस्काउंट में मिल रहा Vivo V40
अगर आप Reliance Digital से Vivo V40 को खरीदना चाहते हैं तो आपको यहाँ इस फोन पर No Cost EMI का आप्शन मिल रहा है. इस ऑफर के साथ फोन की खरीदारी करने पर आपको Vivo V40 लगभग लगभग 1000 रुपये के आसपास के कैशबैक में मिल सकता है. इसके अलावा बैंक ऑफर के तौर पर आपको अलग अलग कार्ड्स पर 1000 रुपये के आसपास का कैशबैक अलग से मिल सकता है.
आइये अब जानते हैं कि आखिर Vivo V40 के टॉप 3 फीचर कौन से हैं जो इस फोन को एक दमदार Vivo Phone के तौर पर बाजार में खड़ा करते हैं. आइये इन फीचर आदि के बारे में बारीकी से जानते हैं.
ZEISS कैमरा से दमदार बन जाता है Vivo V40
विवो वी40 स्मार्टफोन में आपको एक ZEISS कैमरा सेटअप मिलता है. फोन में एक 50MP का मेन कैमरा OIS से लैस होकर मिल रहा है. इसके अलावा फोन में एक 50Mp का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया जा रहा है. इतना ही नहीं, इस फोन में आपको एक 50MP का 2x टेलीफोटो लेंस भी दिया जा रहा है. इसके माध्यम से आप Vivo V40 में Portrait Photo भी क्लिक कर सकते हैं.
Vivo V40 में आती है गजब की ब्राईट डिस्प्ले
Display को देखा जाये तो Vivo V40 में आपको एक 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है. फोन में ब्राइटनेस को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह 4500 निट्स की है. इसका मतलब है कि आप फोन की डायरेक्ट रौशनी में भी फोन को अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं.
Vivo V40 में मिलती है एक बड़ी बैटरी और IP68 का सपोर्ट
Vivo V40 स्मार्टफोन में एक बड़ी यानी 5500mAh की बैटरी मिलती है यह बैटरी कंपनी की और से 80W की फ़ास्ट चार्जिंग (FlashCharge) क्षमता से लैस है. यह फोन को बेहद भी कम समय में जल्दी से चार्ज करने के लिए जानी जाती है. फोन में आपको IP68 रेटिंग भी मिल रही है, जो फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देती है.