Vivo T5x 5G का इंडिया लॉन्च कल, 7200mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस पर रहेगा खास फोकस

Vivo T5x 5G का इंडिया लॉन्च कल, 7200mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस पर रहेगा खास फोकस

स्मार्टफोन मेकर Vivo भारत में अपनी T-सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन 17 मार्च को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही यह स्मार्टफोन अपनी 7,200mAh लू बड़ी बैटरी के कारण चर्चा में बना हुआ है। कंपनी की T-सीरीज आमतौर पर बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के लिए होती है और यह V-सीरीज से नीचे पोजिशन की जाती है। इस सीरीज़ में परफॉर्मेंस पर फोकस किया जाता है, साथ ही डिजाइन को भी स्टाइलिश रखा जाता है। नया Vivo T5x 5G भी इसी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए बड़ी बैटरी, तेज प्रोसेसर और प्रीमियम लुक के साथ आने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo T5x 5G की लॉन्च डिटेल्स

Vivo T5x 5G का भारत में लॉन्च 17 मार्च को दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसके अलावा अन्य रिटेल चैनलों पर भी इसे खरीदा जा सकेगा।

Vivo T5x 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स

लॉन्च से पहले Vivo ने इस फोन के कई अहम फीचर्स की पुष्टि कर दी है। Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। गेमिंग को ध्यान में रखते हुए इस फोन में अल्ट्रा गेम मोड, 4D गेम वाइब्रेशन और गेम वॉयस चेंजर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसे कंपनी इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक बता रही है। सामान्य उपयोग में यह स्मार्टफोन लगभग दो दिन तक चल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo T5x 5G में OriginOS 6 दिया जाएगा, जो Android 16 पर आधारित होगा।

साथ ही इस स्मार्टफोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देगा। यह पिछली जनरेशन के Vivo T4x के IP64 रेटिंग की तुलना में बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। इसके अलावा फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और 400 प्रतिशत वॉल्यूम मोड भी मिलेगा।

संभावित कीमत

कंपनी के टीज़र से संकेत मिलते हैं कि Vivo T5x 5G की कीमत भारत में 23,000 रुपये के अंदर रखी जा सकती है। हालांकि यह अपने पिछले मॉडल Vivo T4x की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये से ज्यादा होगी। फिलहाल Vivo T4x की कीमत बढ़कर लगभग 16,999 रुपये हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Maamla Legal Hai Season 2: कब और कहां देखें रवि किशन का अतरंगी कोर्टरूम ड्रामा? प्लॉट, कास्ट और बाकी डिटेल्स

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo